भंडारा में पर्यावरण के प्रति सुदीक्षा फाउंडेशन ने जागरूक किया

सुदीक्षा फाउंडेशन ने किया हरित भंडारा  
 
Bada mangal bhandara sudiksha foundation

सुदीक्षा फाउंडेशन ने आयोजित किया हरित भंडारा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शिवलोक कॉलोनी में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ जागरूकता अभियान

लखनऊ। सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुदीक्षा फाउंडेशन द्वारा शिवलोक कॉलोनी, त्रिवेणी नगर तृतीय में हरित भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को प्रसाद वितरण के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

पौधारोपण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील

आयोजन के दौरान फाउंडेशन की ओर से लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयंसेवकों ने नागरिकों से हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

धार्मिक आयोजनों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की जरूरत : शिवम पांडेय

सुदीक्षा फाउंडेशन के संस्थापक शिवम पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा इस पहल की सराहना की।

ये लोग रहे मौजूद

भंडारे में सुदीक्षा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष माया शंकर पांडेय, वरिष्ठ सदस्य सुनील वर्मा, वीरेंद्र दीक्षित, आलोक श्रीवास्तव, वीरेंद्र जोशी एवं स्वरित सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tags