सुएज इंडिया ने मानसून के दौरान सफाई मित्रों और कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य व सुरक्षा जागरूकता के लिए शुरू किया अभियान

Suyej india
 


ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय 
लखनऊ। राजधानी के सीवर व एशिया के सबसे बड़े एसटीपी के मेंटेनेंस और मैनेजमेंट के लिए उत्तरदाई विश्व स्तरीय संस्था सुएज इंडिया ने मानसून सीज़न के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्वास्थ्य और सुरक्षा अभियान का शुभारंभ किया है।  इस अभियान के दूसरे एडिशन का उद्घाटन बुधवार को भरवारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में किया गया। इस अभियान में लगभग 1100 सफाई मित्र व कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य शहर में काम करने वाले सीवर सफाई मित्रों और अन्य सभी सुएज इंडिया कर्मचारियों के बीच "5 जीवन रक्षक नियमों" को अपनाने को बढ़ावा देना है।  इसके अतिरिक्त, अभियान का उद्देश्य "अंगरक्षक" की अवधारणा को सुदृढ़ करना है, जिसका अर्थ है कार्यस्थल पर गंभीर और घातक दुर्घटनाओं का शून्यीकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध होना है।

इस अभियान के विषय में जानकारी देते हुए सुएज इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री राजेश मठपाल ने बताया, "इस अभियान का मुख्य लक्ष्य सीवरों की सफाई को सुरक्षित बनाना है।  हम दुर्घटनाओं का शून्यीकरण कर इस काम में लगे सभी सफाई मित्रों को सुरक्षित करना चाहते हैं। उचित और स्वच्छ प्रथाओं का पालन करके, हम सीवर सफाई के कार्य के दौरान होने वाली बीमारियों के जोखिम से बच सकते हैं।  यह अभियान सेफ्टी गियर, आपातकालीन तैयारियों, जहरीली गैस के रिसाव से निपटने, गैस या संक्रमण के कारण होने वाली खतरनाक स्थितियों से निपटने और सीवर सफाई के कार्य में में लगे वाहनों  के आसपास सुरक्षित रहने के बारे में भी जानकारी प्रदान करेगा।"

मानसून के मौसम के दौरान स्वास्थ्य और सुरक्षा अभियान सफाई मित्रों और कर्मचारियों की भलाई और सुरक्षा के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।  जीवन-रक्षक नियमों के महत्व को सुदृढ़ करके और साझा सतर्कता की संस्कृति को बढ़ावा देकर, कंपनी का लक्ष्य अपने कार्यस्थलों में गंभीर और घातक दुर्घटनाओं को शून्य करना है।

अभियान के उद्देश्यों में सुरक्षा नियमो पर विशेष जोर देने के साथ जीवन-रक्षक नियमों के महत्व को दोहराना शामिल है। ये नियम दुर्घटनाओं को रोकने और खतरनाक वातावरण में श्रमिकों की सुरक्षा के लिए लागू किए गए हैं।  इनमें चलती गाड़ियों के रास्ते से दूर रहना, ऊंचाई से गिरने से बचने के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करना, उचित सुरक्षा उपायों के साथ खुदाई के लिए प्रवेश करना, किसी संभावित खतरनाक वातावरण में प्रवेश करने से पूर्व उसका परीक्षण करना और ऊर्जा के स्रोतों को सुरक्षित रूप से अलग करना और नियंत्रित करना शामिल है।


जीवन-रक्षक नियमों के महत्व के प्रति प्रभावी ढंग से जागरूक करने के लिए, पर्यवेक्षकों, इंजीनियरों, प्रबंधकों और परियोजना प्रबंधकों सहित कंपनी के नेतृत्व द्वारा विभिन्न साइटों पर टूलबॉक्स टेल्स सत्र का आयोजन किया जाएगा।  इस दौरान क्लासरूम सेशंस भी आयोजित किये जायेंगे।  नियमों का पालन करने के प्रति समर्पण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों और ठेकेदारों के साथ प्रतिबद्धता बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।

अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए, जीवन-रक्षक नियमों को प्रासंगिक कार्य स्थलों पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा और नियमों को संक्षिप्त में बताने वाले पॉकेट कार्ड  वितरित किए जाएंगे।  इसके अलावा, भागीदारी को प्रोत्साहित करने और जानकारी को सुदृढ़ करने के लिए जीवन-रक्षक नियमों पर एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। 

पूरे अभियान के दौरान, श्रमिकों और कर्मचारियों सहित सभी हितधारकों से सक्रिय रूप से प्रतिक्रिया मांगी जाएगी।  दूसरों को प्रेरित करने के लिए उनके अनुभवों और बेस्ट प्रैक्टिसेज को बढ़ावा देने के लिए वीडियो तैयार किए जाएंगे।  यह अभियान साझा सतर्कता के सिद्धांत पर बनाया गया है, जो सुरक्षित और स्वस्थ कार्य वातावरण बनाए रखने की सामूहिक जिम्मेदारी को महत्व देता है।

Share this story