25 जुलाई से जानकीपुरम में प्रारंभ होगी बीसवीं श्रीमद्भागवत कथा,1001 श्रीमद्भागवत कथा का लिया गया संकल्प 

Jankipuram mad bhagwat gita
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। बाबा ग्रामीण सेवा संस्थान गौ रक्षा प्रकोष्ठ द्वारा विश्व कल्याण हेतु 1001 श्रीमद्भागवत कथा का संकल्प लिया गया जिसमे से 20 वी श्रीमद्भागवत  कथा से0 3 जानकीपुरम लखनऊ में 25 जुलाई से 31 जुलाई तक  होना सुनिश्चित हुई। बैठक शिवशक्ति हनुमान मंदिर जनकी विहार जानकीपुरम में संपन्न हुई।राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरक्षा प्रकोष्ठ बाबा ग्रामीण सेवा संस्थान / राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय युवा वाहिनी- अनुपम शुक्ल , प्रदेश उपाध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ -शोभित प्रताप सिंह ,पीयूष मिश्रा ,दिलीप मिश्रा, अनिल शुक्ला ,सुनील पाल मौजूद रहे।

Share this story