गांव का हर व्यक्ति स्वस्थ हो तभी देश स्वस्थ माना जायेगा  _ रमेश भइया 

Ramesh kumar

 
*
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय 
शाहजहांपुर।  बीमार तो कोई भी पड़ सकता है।इलाज के लिए उसे शहर की ओर जाना खर्चीला पड़ता है।अगर यही इलाज की समुचित व्यवस्था गांव में हो जाए तो गांव का हर व्यक्ति स्वस्थ हो सकता है और गांव स्वस्थ देश स्वस्थ का सपना पूरा हो सकता है।

उक्त विचार विनोबा सेवा आश्रम द्वारा बांबे की  हुवाई, दिल्ली की कैफ इंडिया और बोडोकहार्ट संस्था के सौजन्य से विनोबा सेवा आश्रम को प्राप्त मोबाइल हेल्थ क्लीनिक का नामकरण *संजीवनी मोबाइल हेल्थ क्लीनिक* के रूप में करते हुए   जनपद रत्न और डा  स्वामी राम मानवता पुरुस्कार से सम्मानित रमेश भइया ने व्यक्त किए।             

            आज छितेपुर गांव के जे पी कुटीर पर संजीवनी मोबाइल क्लीनिक की  शुरुआत गांव के पूर्व प्रधान  डा अहसान मोहम्मद ने करते हुए कहा कि इस मोबाइल क्लीनिक से जनता को अपार लाभ है।  गांव के लोगों को।बहुत सहूलियत हुई है। हर आदमी विनोबा सेवा आश्रम को       दुआ देता है।               

      क्लीनिक के डा विजय मीणा एम बी बी एस ने बताया कि क्लीनिक का आज ग्यारहवां दिवस है। लगभग ग्यारह सौ मरीज अब तक देखे गए हैं। गांव के प्रमुख श्री हरवंश कुमार ने कहा कि क्लीनिक से जो दवाइयां दी गई हैं वे भी गुणवत्ता युक्त हैं। जे पी कुटीर के प्रभारी श्री बृजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि छितेपुर गांव में क्लिनिक की सेवाएं दो बार मिली हैं।

मेडिसिन प्रभारी संजीव प्रकाश ने बताया कि प्रत्येक मरीज को देने के लिए आलोक भाई के सहयोग से  भरपूर दवा उपलब्ध रहती है। सभी का आभार संजीवनी मोबाइल क्लीनिक के सारथी विमलेश कुमार ने दिया। आज क्लीनिक के शिविर का सौभाग्य रहा कि शाहजहांपुर से श्री रवि कांत शुक्ला उप प्रभारी विद्यार्थी परिषद और राम जी मिश्रा का भी आशीर्वाद मिला।

Share this story