पूरे प्रदेश को 8 जोन में बांटकर 20 से 26 नवम्बर 2023 तक जोनवार जनपद स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित कर राज्य स्तर की प्रदर्शनी के लिए बाल वैज्ञानिकों के चयन की अपेक्षा

Dr Dinesh Kumar
 

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2022-23 के जनपद स्तरीय प्रदर्शनी की संभावित तिथि घोषित


ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 लखनऊ। गतवर्ष 2022-23 के इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में चयनित व् डी.बी.टी. माध्यम से रुपये दस हजार प्रोत्साहन राशि प्राप्त बाल वैज्ञानिकों के जनपद स्तरीय प्रदर्शनी (डी0एल0ई0पी0सी0) की संभावित तिथि घोषित की जा चुकी है। 
सबसे अधिक 229 मॉडल्स लखनऊ ज़ोन में होंगे शोकेश
 11 जनपदों से सम्मिलित होंगे बाल वैज्ञानिक
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ0 दिनेश कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (एन.आई.एफ़.) द्वारा चयनित बाल वैज्ञानिकों के लिए बहुप्रतीक्षित जनपद स्तर की इस प्रदर्शनी के आयोजन हेतु क्रेंद्र सरकार के राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान ( एन0आई0एफ़0) ने  पूरे प्रदेश को 8 जोन में बांटकर 20 से 26 नवम्बर 2023 तक जोनवार जनपद स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित कर राज्य स्तर की प्रदर्शनी के लिए बाल वैज्ञानिकों के चयन की अपेक्षा की गयी है,
  जिसमे लखनऊ ज़ोन में  कुल 11 जनपदों से चयनित सबसे अधिक  229 छात्र- छात्राओं को संम्मिलित करते हुए 22 नवम्बर को जनपदीय प्रदर्शनी आयोजित करने का  प्रस्ताव प्रेषित किया गया है,जिसके लिए शिक्षा निदेशक (माध्यमिक व् बेसिक) डॉ महेन्द्र देव द्वारा सम्बंधित जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को आवश्यक तैयारी करने के लिए निर्देशित किया गया है। डॉ0 दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ ज़ोन के जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में सम्मिलित 11 जनपदों से चयनित बाल वैज्ञानिकों की  जनपदवार संख्या निम्नलिखित है- 
1-    लखनऊ जनपद से सर्वाधिक चयनित 104
2-    बाराबंकी जनपद से 40
3-    हरदोई जनपद से 32
4-    सीतापुर से 18
5-    उन्नाव से 10
6-    लखीमपुर खीरी से 7
7-    अमेठी से 5
8-    रायबरेली से 4
9-    फैजाबाद से 4
10-    अम्बेडकरनगर से 4
11-    सुल्तानपुर से 1  
  इस प्रकार लखनऊ ज़ोन द्वारा आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में कुल 229 बाल वैज्ञानिकों द्वारा अपने अपने नवाचारी माडल को शोकेश करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। जे डी  माध्यमिक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार द्वारा आयोजक जनपद लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक को एन आई एफ़ के सम्बंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए समय से उक्त प्रदर्शनी के आयोजन की आवश्यक तैयारी करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।

डॉ0 दिनेश कुमार ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2022-23 में प्रदेश से कुल 901 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ था जिसमे लखनऊ मण्डल से 6 जनपदों सीतापुर,लखीमपुर खीरी,उन्नाव,हरदोई,लखनऊ,रायबरेली से सर्वाधिक 175 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ था और सभी चयनितों को प्रति माडल रुपये दस हजार प्रोत्साहन राशि के रूप में प्राप्त हुई थी,जिसकी सहायता से अब वो अपने अपने मार्गदर्शक शिक्षक/शिक्षिका के मार्गदर्शन में नवाचारी माडल को मूर्त रूप देंगे। जनपद स्तर की उपरोक्त प्रदर्शनी के लिए चयनित छात्र छात्राओं के सबंधित प्रिंसिपल्स से निवेदन है कि बच्चों के माडल बनवाकर प्रदर्शनी के प्रतिभाग करवाने की तैयारी करना सुनिश्चित करें।

डॉ0 दिनेश कुमार ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की प्रदर्शनी में जनपद स्तर की प्रदर्शनी में सम्मिलित होने वाले कुल प्रतिभागियों में से दस प्रतिशत छात्र छात्राओं का चयन सीधे राज्य स्तर की प्रदर्शनी के लिए कर लिया जाता है।डॉ दिनेश कुमार,मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी ने कहा कि इस योजना में मण्डल स्तर की प्रदर्शनी नहीं लगवाई जाती है,जनपद स्तर के बाद राज्य स्तरीय प्रदर्शनी करवाई जाती है, राज्य स्तर की प्रदर्शनी के बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी लगवाई जाती है।

Share this story