सरकार के भ्रष्टाचार, अक्षमता ने एक और मासूम की बलि ले ली और एक परिवार को सूना कर दिया- डॉ. सी.पी. राय

Up congress commitee
उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ ( आर एल पाण्डेय )।लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में एक 8 साल के बच्चे की मौत खुले हुए मैनहोल में गिरने से हो गई। बच्चे के गिरने के लगभग 40 मिनट बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची यदि जल्दी पहुंच जाती तो शायद बच्चे को सकुशल बचाया जा सकता था, तीन घंटे बाद बच्चे के शव को मैनहोल से निकाला गया।

उक्त घटना पर रोष व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ0 सी0पी0 राय ने कहा कि लखनऊ प्रदेश की राजधानी है और भाजपा के वादे के अनुसार स्मार्ट सिटी भी है लेकिन शहरों में बजबजाती नालियां, टूटी हुई सड़कें, एवं खुले हुए सीवर के मैनहोल स्मार्ट सिटी की पोल खोल रहे हैं एवं जनता के लिए काल बने हुए हैं।  कभी कहीं सीवर की सफाई करने वाले कर्मचारी उसकी चपेट में आकर दम तोड़ देते हैं तो कभी शहर के आम नागरिक उसमें गिरकर अपनी जान गवां देते हैं।

डॉ0 सी0पी0 राय ने कहा कि इस तरह की घटनाएं जहां सरकार के झूठे दावों पर करारा तमाचा हैं वहीं सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए भ्रष्टाचार को भी उजागर करती है।

डॉ0 सी0पी0 राय कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि मृतक बच्चे के परिजनों को सरकार की ओर 40 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए साथ अभियान चलाकर शहर के सभी मैनहोलों इत्यादि को ठीक करवाया जाय। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं जनप्रिय नेता श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी द्वारा देश की जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाने जाये एवं देश के लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा हेतु निरन्तर प्रयासों से प्रेरित होकर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशाशन श्री दिनेश कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 आर0पी0 त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी जी की मौजूदगी में भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार लोधी जी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ कांग्रेस पार्टी को समर्थन देते हुए लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने की लड़ाई में इंडिया गठबंधन के साथ खडे़ होने का निर्णय लिया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी ने कहा कि देश में जिस तरह के हालात भाजपा सरकार ने बना दिये हैं वह बहुत ही चिन्तनीय हैं। एक तरफ देश बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार का दंश झेल रहा हैं और प्रधानमंत्री और उनकी पूरी जमात देश को नफरत की आग में झोंकने में लगी हुई है। इस दौर में इंडिया गठबंधन ही एकमात्र विकल्प है जो देश में लोकतंत्र को पुनः स्थापित कर जनहित के कार्य करेगा।

श्री अजय कुमार लोधी जी के साथ भारतीय सभ्यता पार्टी के संयोजक वीरेंद्र कुमार धानुक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राय एवं डॉ0 आर0डी0 चंद्रा, अखिलेश कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम वर्मा, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष नसीम अली, विमल शर्मा, विवेक पाल, सहित कई पार्टी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दिया।

Share this story