अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। आजाद हिंद फौज दिवस/ मोइरांग विजय उत्सव की संदर्भ में लखनऊ में परिवर्तन चौक पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहा के प्रांगण में आज़ाद हिन्द फौज दिवस मनाया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल दुष्यंत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन विक्रम सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल समर विजय सिंह प्रांत अध्यक्ष कर्नल हृदय नारायण कौशल, पूर्व प्रांत अध्यक्ष अग्नि कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर, सुबेदार मेजर जे बी एस चौहान, सूबेदार दिनेश चंद्र पांडे, सूबेदार वी एन तिवारी, सुबेदार मेजर बी एल वर्मा, वॉरंट ऑफिसर ललित मोहन पंत, सूबेदार मेजर राजीव द्विवेदी, सूबेदार अशोक कुमार पाण्डेय, सूबेदार मेजर के एस देऊपा, सुबेदार मेजर पी सुरेश कुमार, ऑनरेरी कैप्टन अरविंद सिंह, सुबेदार मेजर देशबन्धु श्रीवास्तव, ऑनरेरी कैप्टन एस के शर्मा, ऑनरेरी कैप्टन ए के सिंह, हवलदार राजन सिंह, एवं अन्य सम्मानित सदस्य गण उपस्थित रहे। आज के ही दिन 1944 में आज़ाद हिन्द फौज ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्व में नागालैंड और मणिपुर में बड़ी जीत दर्ज की थी। जिसमें आधा नागालैंड और मणिपुर में मोइरांग तक अपने कब्जे में कर लिया था। इसी जीत के संदर्भ में मोइरांग विजय उत्सव मणिपुर में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। और अभी प्रदेश अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल दुष्यंत सिंह साहब के निर्देशन में लखनऊ में पहली बार आयोजित किया गया। जिसमें संगठन के लगभग 40 सैनिक बंधु उपास्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल समर विजय सिंह ने किया। कैप्टन आर विक्रम सिंह पूर्व आई ए एस ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के आजादी में दिए गए योगदान के बारे में बताया। तत्पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल दुष्यंत सिंह साहब ने नेताजी द्वारा आजादी की लड़ाई में किए गए योगदान बारे में बताया। कर्नल समर विजय सिंह जी ने सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आज़ाद हिन्द फौज के आजादी की लड़ाई में भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला। तत्पश्चात् सुबेदार राजीव द्विवेदी ने जोशीली कविता प्रस्तुत की और राष्ट्र गान के साथ भारत माता की जय, सुभाष चंद्र बोस अमर रहें, तथा वंदे मातरम् की गूंज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सैनिक बंधुओं ने साथ साथ जलपान किया और कार्यक्रम पूरा हुआ। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों और सम्मानित सदस्यों द्वारा,मोइरंग दिवस,, के अवसर पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर सम्मानित करने के कार्यक्रम लखनऊ में किया गया।उक्त जानकारी लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर ने दी।
