प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। श्री रामलीला समिति महानगर लखनऊ द्वारा आयोजित चार दिवसीय"स्वतन्त्रता दिवस"समारोह का समापन महिलाओं की मटकी फोड़,बेलन फेक ,म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के साथ-साथ बच्चों के चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ। प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया जिनमें प्रमुख रूप से कृतिका उपाध्याय साक्षी, सुनीता बिष्ट, निशा सिंह, भारती पांडे, रचना उप्रेती, देव जोशी, आरव सिंह, यशवीर सिंह, वर्तिका मिश्रा, डॉक्टर फैजान, कार्तिकेय सिंह, एंजेल सिंह,गौरव सिंह, दीपक सिंह, आर.के टंडन ,अरुण गौड़ ,दीपक बिष्ट, नरेश कुमार, ललित सिन्हा, रामचंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, आदित्य आर्य थे।
महापौर द्वारा इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए रामलीला समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी, उपाध्यक्ष दीपक पाण्डे दीनू, महामंत्री हेम पन्त, कोषाध्यक्ष विनोद पन्त एवं समस्त पदाधिकारियों के साथ-साथ खिलाड़ियों का भी आभार प्रकट किया और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ शहर का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर महापौर के साथ साथ पर्वतीय महा परिषद के अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी भी उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में रामलीला समिति महानगर द्वारा समय- समय पर आयोजित खेल कूद, सामाजिक कार्यों, सामूहिक यज्ञोपवित एवं रामलीला मंचन की भी सराहना की और इस अवसर पर समस्त खिलाड़ियों उपस्थित जनसमूह को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं भी प्रदान की।