तीन दिवसीय फ्रेशर एवं फेयरवेल कार्यक्रम आगाज का समापन 

Fairwell party
उत्तरत्प्रदेश डेस्क लखनऊ (आर एल पाण्डेय).लखनऊ विश्वविद्यालय नवीन परिसर स्थित बी. आर. अम्बेडकर छात्रावास के तीन दिवसीय फ्रेशर एवं फेयरवेल कार्यक्रम आगाज का समापन हुआ। प्रति वर्ष नई छात्राओं के स्वागत और अंतिम वर्ष की छात्राओं को विदाई देने के लिए आगाज़ का आयोजन होता है । इस कार्यक्रम में सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया एवं बेहद प्रतिभाशाली कलाओं का प्रदर्शन किया।

तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं खेल कूद संबंधी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए लखनऊ यूनिवर्सिटी डीएसडब्ल्यू प्रो. संगीता साहू, चीफ प्रोवोस्ट प्रो. अनूप कुमार सिंह, डायरेक्टर न्यू कैंपस डॉ. आर. के . सिंह सर ने कार्यक्रम की शाम में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिए। इस वर्ष आगाज की थीम " स्ट्रॉन्ग इस ब्यूटीफुल वेदर मेंटल और फिजिकल" को मद्देनजर रखते हुए सभी छात्राओं ने अपना कौशल प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम की सबसे मनोरंजक प्रतियोगिता फैशन शो में छात्राओं ने अलग अलग राज्यों से जुड़े परिधानों को प्रदर्शित करते हुए जजेस का दिल जीता। उर्मिका पांडे  ने दक्षिण भारतीय पोशाक में लुंगी डांस कर के प्रथम स्थान हासिल किया तो वहीं इकरा सलीन और प्रिया ने भी कश्मीरी एवं बंगाली  वेशभूषा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। दिव्या, मोहिनी और अंजली दूसरे स्थान पर रही  और  सोनालिका, राधिका, आरोही एवं अन्य ने भी तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह छात्राओं ने बंगाली, पंजाबी,राजस्थानी,बिहारी सभी प्रकार की भारतीय पोशाकों के ज़रिए भारत की विविधता में एकता का परिचय दिया।विविधता के बीच भारत की एकता की कहानी उल्लेखनीय है क्योंकि यह स्पष्ट संदेश देती है कि देश किसी भी संस्कृति या समुदाय विशेष से अधिक शक्तिशाली है। 
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में इस बार की थीम नारी सशक्तिकरण चयनित की गई। इस आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण की भावना को याद करना और लैंगिक समानता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।  छात्राओं ने विचारोत्तेजक पोस्टरों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और संवेदनशीलता का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
मेहंदी प्रतियोगिता, नेल आर्ट प्रतियोगिता, डम‌्ब चराडेस, रंगोली प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग, अंताक्षरी, म्यूजिकल चेयर जैसे कई अन्य कार्यक्रम हुए, जिसमें सभी उत्साही अंत: वासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। 
कविता प्रतियोगिता में मोहिनी तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, उसके बाद अपर्णा दुबे और अंजलि दुबे क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी छात्राओं में से मिस फ्रेशर्स और मिस फेयरवेल का चुनाव हुआ। इसी के साथ कई और टाइटल्स का वितरण हुआ। मुख्य अतिथि ने विजेता छात्राओं को मेडल्स एवं अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया।

Share this story