आज है आनंदी बा का 82 वा जन्मदिन

Governor का 82 वा जन्मदिन
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। विनोबा विचार प्रवाह के सूत्रधार रमेश भइया ने कहा कि उत्तरप्रदेश की माननीय राज्यपाल हम सबके लिए मातृतुल्य स्नेह देने वाली आदरणीय आनंदीबेन पटेल का आज 82 वा जन्मदिन है। उनका जन्म 21 नवंबर 1941 को गुजरात में हुआ था। प्रख्यात शिक्षाविद, कुशल राजनीतिक सफर  करने वाली गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं देने के बाद पहले मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ की माननीय राज्यपाल होने के साथ साथ 29 जुलाई 2019 को उत्तरप्रदेश जैसे विशाल राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। उत्तरप्रदेश का कोई ही जनपद शायद उनके प्रत्यक्ष स्पर्श से वंचित रह गया हो वरना उनका प्रयास हर जनपद के उच्च शिक्षण संस्थान, सामाजिक संस्थाएं, स्वयं सहायता समूह ,आंगनबाड़ी, ग्रामीण कुटीर उद्योग , मालिन बस्तियां, अनेक प्रकार के सेवा क्षेत्रों को अवश्य देखा है। महात्मा गांधी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी आचार्य विनोबा भावे के कार्यों को यथार्थ में परिणित करने में वर्ष 1980 से जुटी लघु संस्था विनोबा सेवा आश्रम को उसके स्थापना दिवस पर और गत वर्ष गांधी जयंती के पावन दिन पर आशीर्वाद देने विनोबा सेवा आश्रम बरतारा और जय प्रभा कुटीर छीतेपुर जैसे गांवों में पधारी थीं। गत वर्ष 81 वा जन्मदिन माननीय राज्यपाल महोदय ने  पीलीभीत में मटैया लालपुर गांव की सब्जी उत्पादक किसान  महिलाओं के साथ मनाया था। जहां विनोबा सेवा आश्रम ने 2000 महिलाओं के साथ जैविक सब्जी उत्पादन का।कार्य शुरू किया था। उन सभी महिलाओं जो एक विशेष प्रकार के।परिधान से सुसज्जित थी। और अपने रीति रिवाज से शंख ध्वनि के साथ जन्मदिन की खुशियां मनाई थीं।

Share this story