वृक्ष विश्व की प्राणवायु हैं:आलोक द्विवेदी

Swaraj kalyan seva sansthan
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्वराज  कल्याण सेवा संस्थान द्वारा ऐशबाग पीली कॉलोनी में स्थित नेहरू पार्क में वृक्षारोपण समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ऐशबाग के लोकप्रिय पार्षद संदीप शर्मा  और साकेत शर्मा  ( अयोध्या प्रभारी ) ,कार्तिक श्रीवास्तव (सचिव स्वराज कल्याण सेवा संस्थान ) ने वृक्ष लगाकर उद्घाटन किया।

Swaraj kalyan seva sansthan paryavaran divas
अपने संदेश में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला उन्होंने इस अवसर पर वृक्ष को विश्व की प्राणवायु के रूप में बताया पर्यावरण असंतुलन पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी।
वृक्षारोपण समारोह में भारी संख्या में क्षेत्र के मॉर्निंग वॉकर्स ने भाग लिया जिसमें साकेत शर्मा,नरोत्तम गुप्ता, विष्णु नारायण तिवारी, संजय त्रिपाठी, सुनील तिवारी,  डॉ आलोक कुमार द्विवेदी,अमरेश शुक्ला महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share this story