भारतीय आदर्श योग संस्थान के तत्वाधान में  जनेश्वर मिश्रा पार्क मे योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ

Yoga day kameshwar mishra park

 मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा योगाभ्यास कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए 

मुख्य सचिव ने किया योगाभ्यास

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीयआदर्श योग संस्थान के संरक्षक संजय गुप्ता ,भारतीय जनता पार्टी की नेत्री अपर्णा यादव एवं संस्कृत संस्थानम के निर्देशक विनय श्रीवास्तव भी योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए 


ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। नवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पूर्व मंगलवार को भारतीय आदर्श योग संस्थान के तत्वावधान में स्व .जनेश्वर  मिश्रा पार्क गोमती नगर में  योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भारतीय आदर्श योग संस्थान के योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश  आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं भाजपा नेत्री श्रीमती अपर्णा यादव, संस्कृत संस्थानम के निर्देशक विनय जायसवाल  भी शामिल हुए तथा बड़ी संख्या में योग साधक एवं साधिकाये योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

Yoga day kameshwar mishra
इस अव्सर भारतीय आदर्श योग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण दत्त मिश्रा एवं सचिव राजकुमार द्वारा योग साधक योग साधकों को योग कराया गया तथा इस अवसर पर भजन सम्राट किशोर चतुर्वेदी द्वारा योग गीत भी प्रस्तुत किया गया योगाभ्यास कार्यक्रम को मुख्य सचिव ने संबोधित करते हुए कहा योग से शरीर भी स्वस्थ रहता है और मन भी स्वस्थ रहता है योग भारत की प्राचीन परंपरा है उन्होंने कहा कल पूरे विश्व में भारत की इस प्राचीन परंपरा को मनाया जाएगा तथा पूरे विश्व में कल करोड़ों लोग योग करेंगे उन्होंने सभी से स्वयं तथा अपने परिवार में तथा अपने आसपास के लोगों को योग के लिए प्रेरित करने के लिए कहा उन्होंने कहा सरकार का उद्देश्य हर आंगन योग का है उन्होंने कहा भारत पूरे विश्व को वसुधैव कुटुंबकम का आधार मानता है।
योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा ने योग और ध्यान का महत्व बताया तथा उन्होंने कहा योग के माध्यम से ही शरीर की प्रत्येक नस नाड़ियों को खोला जा सकता है तथा इससे चित्त भी प्रसन्न रहता है।

Share this story