उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले राजधानी के व्यापारियों ने अपने सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह  का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया   

Vyapariyon ne manaya rajnath singh ka janamdin
 


व्यापारियों ने अपने सांसद के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के मुख्य उपस्थिति में राजधानी के व्यापारियों ने विकास नगर स्थित विजय पैराडाइज होटल में लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया तथा उनके दीर्घायु होने एवं स्वस्थ जीवन की कामना की
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता ने इस अवसर पर कहा श्री राजनाथ सिंह जी लखनऊ के व्यापारियों एवं समस्त जनता के अभिभावक के रूप में अभूतपूर्व काम कर रहे हैं विशेष रूप से व्यापारियों पर उनका पूरा ध्यान रहता है एवं उनकी समस्याओं का समाधान सुगमता से त्वरित गति से कहते हैं आदर्श व्यापार मंडल उनके दीर्घायु होने की कामना करता है एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता है। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की।
 इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई ,नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, श्यामसुंदर अग्रवाल,व्यापारी नेता अमिताभ श्रीवास्तव, प्रमुख समाजसेवी रणविजय सिंह सुरेंद्र तिवारी, अरुण अवस्थी, राहुल सक्सेना ,आनंद श्रीवास्तव, राजन सिंह, रितेश, संतोष वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Share this story