डॉक्टर दिनेश शर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल मे खुशी की लहर
Sep 3, 2023, 23:05 IST

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने डॉक्टर दिनेश शर्मा को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी
आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा को राज्य सभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर राजधानी के व्यापारियोो मे खुशी की लहर दौड गयी।
आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने डॉक्टर दिनेश शर्मा को उनके आवास पहुच कर उन्हे पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी
राजधानी के व्यापारियों एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।
तथा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का डॉ दिनेश शर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया।