उत्तर प्रदेश नौकायन संघ के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से की भेंट

Naukayan sangh
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश नौकायन संघ के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निवास पर जाकर मुलाकात कर उन्हें रोइंग फेडरेशन आफ इंडिया का स्मृति चिन्ह और गोरखपुर में आयोजित खेलो इंडिया से संबंधित पत्रिका भेंट की। पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री से गोरखपुर स्थित रामगढ़ ताल पर बने वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराए जाने का निवेदन किया। उत्तर प्रदेश नौकायन संघ के सचिव सुधीर शर्मा, संयुक्त सचिव सर्व मित्र भट्ट,  पूर्व सचिव हरीश शर्मा, सुमन चौधरी, संदीप अरोड़ा एवं राकेश शुक्ला उपस्थित रहे।

Share this story