दो पत्नियाँ रखने वाले डीआइओएस उमेश कुमार त्रिपाठी के खिलाफ सतर्कता जांच पूरी,अभियोग दर्ज करने की संस्तुति
Wed, 4 Jan 2017
लखनऊ- शासन के निर्देश पर लखनऊ के चर्चित डीआईओएस उमेश त्रिपाठी के खिलाफ सतर्कता विभाग ने जांच पूरी कर ली है | सतर्कत्ता जांच में बताया गया है कि उमेश त्रिपाठी के दो पत्नियाँ हैं | जांच में यह भी सामने आया है कि उमेश त्रिपाठी प्रापर्टी डीलिंग के व्यवसाय में लिप्त थे | यही नहीं पहले इन्होने जमीन खरीदी और फिर महंगे दामों पर बेच दी | जांच में यह कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं |- उमेश त्रिपाठी की दो पत्नियाँ हैं |-अस्वनी कुमार त्रिपाठी के साथ मिलकर 30 लाख की जमींन खरीदी और फिर उसे 40 लाख में बेच दिया | -उमेश त्रिपाठी के पास दो माकन है जिसमे से एक लखनऊ में और दूसरा गोरखपुर में है |-नौकरी का झांसा देकर लड़कियों का शोषण करता था उमेश त्रिपाठी |- निलंबन की हैट्रिक भी बना चुके हैं उमेश त्रिपाठी -इनकी आय ज्ञात स्रोत से 58 प्रतिशत अधिक है सतर्कता आयोग ने उमेश त्रिपाठी के विरुद्ध भ्रस्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराकर कार्रवाई किये जाने की संस्तुति की है |
