वैभव सिंह का लखनऊ में स्वागत ,भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री पद पर हुए हैं मनोनीत

Vaibhav singh

 भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह का लखनऊ में अभिनंदन आज   
                                   आर. एल. पाण्डेय                       लखनऊ. भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता सोमवार को अमौसी हवाई अड्डे पर प्रथम आगमन पर नव मनोनीत राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह का गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत करेंगे और जुलूस के साथ भाजपा कार्यालय आकर अभिनंदन समारोह में अपने युवा नेता का सम्मान करेंगे.भाजयुमो कार्यकर्ता गाजे बाजे के साथ दोपहर एक बजे अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंच जाएंगे और डेढ़ बजे राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह के मनोनयन के बाद पहली बार लखनऊ आने पर उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत करेंगे.

बाद में जुलूस निकाल कर एयरपोर्ट तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, कृष्णा नगर थाना, अवध चौराहा, होमगार्ड चौराहा, बुचड़ी चौराहा, दीनदयाल स्मृति पार्क, बर्लिगटन चौराहा, बापू भवन होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे. पार्टी दफ्तर में पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें भाजयुमो के नव मनोनीत राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह का फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया जाएगा.गौरतलब है कि भाजयुमो नेता वैभव सिंह गोण्डा के रहने वाले भाजपा के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के बेटे हैं.

Share this story