विवेक खण्ड 3&4 जनकल्याण समिति अपना कार्य क्षेत्र बढ़ायेगी

Jankalyan samiti
 ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ - "गोमतीनगर विवेक खण्ड 3&4 जनकल्याण समिति अपना कार्य क्षेत्र बढ़ायेगी" यह निर्णय प्रबंध समिति की अध्यक्ष इं वी के मिश्र के निवास स्थान पर सम्पन्न हुई बैठक में लिया गया। बैठक में चन्द्रयान 3 की चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सबसे पहले लैंडिंग कर उपयोगी जानकारियां प्राप्त करने हेतु मा० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी गई तथा आगामी 2 सितम्बर को सूर्य के लिए लांच होने वाले यान आदित्य एल - 1 की सफलता की कामना की। आदित्य एल - 1 यान एल -1 प्वाइंट के आसपास घूमकर सूर्य से जुड़े रहस्यों का पता चलायेगा। 

Jankalyan samiti
बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति के कार्य क्षेत्र का विस्तार किया जाए तथा सभी क्षेत्रों को प्रबन्ध समिति में प्रतिनिधित्व दिया जाए तथा वर्ष में राष्ट्रीय पर्वों के साथ चार कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इस सम्बन्ध में समिति की आम सभा की बैठक शीघ्र ही आयोजित की जाएगी। नगर निगम के द्वारा विवेक खण्ड 3 व 4 की आन्तरिक सड़कों की नियमित सफाई न होने तथा घरों से कूड़े का कलेक्शन न होने की समस्या पर भी विचार विमर्श किया गया। सचिव रूप कुमार शर्मा ने इस समस्या को नगर निगम के अधिकारियों के संज्ञान में लाकर उसके निवारण हेतु आश्वासन दिया।


बैठक में इं. वी. के. मिश्र, रूप कुमार शर्मा, के. आर. गुप्ता डॉ. जे. पी. मिश्र, रमा कान्त शरण बाजपेई, हरीश चंद्र गुप्ता, विनोद कुमार पाण्डेय, एस. पी. आर्य, ए. एल. केसरवानी, संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं राजेश कुमार अधौलिया उपस्थित थे।

Share this story