केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने की आत्महत्या
Nov 23, 2022, 13:09 IST


जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के दुबग्गा के बिगरिया इलाके में प्रापर्टी डीलर के रूप में कार्यरत नंद किशोर ने अपने घर में फांसी लगा ली।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उन्होंने आत्महत्या की है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कौशल किशोर संसद में मोहनलालगंज निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
वह वर्तमान में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री हैं।
कौशल किशोर हाल ही में तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड के बारे में बात करते हुए कहा था कि शिक्षित लड़कियों को लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं आना चाहिए।
--आईएएनएस
एचएमए/एसकेपी