थाना इटौजा पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर ट्रैक्टर स्टंटबाजी वायरल वीडियो से सम्बन्धित 01 अभियुक्त मय घटना में प्रयुक्त 02 अदद ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया

Police team of Itauja police station arrested 01 accused related to the tractor stunt viral video on social media along with 02 tractors used in the incident.
 
Police team of Itauja police station arrested 01 accused related to the tractor stunt viral video on social media along with 02 tractors used in the incident.

उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ(आर एल पांडेय). थाना इटौजा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 94/24 धारा 304/201 भादवि से संबंधित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया व घटना में प्रयुक्त 02 अदद ट्रैक्टर को जब्त किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि दिनांक 22.06.2024 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमे थाना स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत अटेसुवा गांव मे एक पावरट्रैक ट्रैक्टर रंग नीला जिसे योगेन्द्र यादव पुत्र स्व०चेतराम नि० अजरायलपुर थाना इटौजा लखनऊ द्वारा तथा दूसरा महिन्द्रा ट्रैक्टर रंग लाल जिसे नीरज पुत्र लल्लू मौर्या नि० ग्राम हिम्मत नगर थाना अटरिया जनपद सीतापुर द्वारा लोहे की चेन के माध्यम से दोनो ट्रैक्टर के एक दूसरे के पीछे बांध कर यह जानते हुये

भी कि इस तरह के खतरनाक स्टंट से ऐसी शारीरिक क्षति पहुँत सकती है जिससे मृत्यु भी संभव हो सकती है फिर भी ट्रैक्टर को स्टार्ट करके एक दूसरे के विपरीत दिशा में भगाने का प्रयास किया जा रहा था। पावर ट्रैक ट्रैक्टर रंग नीला जिसे जोगिदर यादव द्वारा खतरनाक तरीके से चलाया गया जिससे दूसरे ट्रैक्टर के चालक नीरज मौर्या पुत्र लल्लू मौर्या निवासी ग्राम हिम्मत नगर थाना अटरिया जनपद सीतापुर का ट्रैक्टर पलट गया और उसके नीचे दबकर नीरज मौर्या उपरोक्त की मृत्यु हो जाने तथा मौके पर इनके द्वारा घटना से सम्बन्धित साक्ष्य का विलोपन कर देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 94/24 धारा 304/201 भादवि पंजीकृत किया गया।

थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त 1. योगेन्द्र यादव पुत्र स्व० चेतराम नि० अजरायलपुर थाना इटौजा लखनऊ को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। दौराने जांच यह तथ्य प्रकाश मे आया कि मृतक नीरज मौर्या उपरोक्त व योगेन्द्र यादव उपरोक्त ट्रैक्टरों से हारजीत की शर्त लगा कर स्टंटबाजी कर रहे थे। जिसमें मृतक नीरज उपरोक्त का ट्रैक्टर पलट गया जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। उपरोक्त घटना से सम्बन्धित दोनो ट्रैक्टरों 1. पावरटेक यूरो 50 ट्रैक्टर रंग नीला 2. महिन्द्रा 265 DI ट्रैक्टर रंग लाल को कब्जा पुलिस लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags