थाना आलमबाग पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चेन स्नैचर/अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक दिनांक 07.05.2024 सयम 00.27 बजे को मुकदमा वादिनी ज्योति पुत्री श्रीवास्तव निवासिनी मकान नंबर 568/37 फिलिप्स विला कैलाशपुरी थाना आलमबाग जनपद लखनऊ की तहरीरी सूचना जिसमें दिनांक 5/05/24 को समय करीब 6.20 बजे मोनिका क्रिसचन के साथ eco garden के फूटपाथ पर टहल रही थी तभी eco garden चौराहे की तरफ से एक काले रंग की बाईक पर सवार दो लडके जिनमें मो०सा० चलाने वाला लडका हेलमट पहने था एवं जो पीछे बैठा था
वह सफेद कपडे से मुंह बाँधे आये और मोनिका क्रिस्चन के गले में पहनी चैन छीनकर भाग गये। जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा मु०अ०सं० थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-84/24 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. रोहित अस्थाना उर्फ काली पुत्र संतराम अस्थाना निवासी 568/178 कैलाशपुरी थाना आलमबाग जनपद लखनऊ उम्र करीब 32 वर्ष 2. हरीश सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय ध्यान सिंह बिष्ट निवासी ए 153 कैलाशपुरी थाना आलमबाग जनपद लखनऊ उम्र करीब 34 वर्ष को फतेह अली तिराहे के पास थाना आलमबाग क्षेत्र से मय लूटी गयी चेन व घटना में प्रयुक्त मो० सा० सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।