गोयल कैंपस में घोषित हुआ कक्षा 12वीं का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम

100 Class 12th result declared at Goyal Campus
 
100% Class 12th result declared at Goyal Campus
13 मई 2026 का दिन सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के लिए गौरवपूर्ण और यादगार साबित हुआ। विद्यालय का सीबीएसई कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही पूरे परिसर में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ ग

Dnsns

कक्षा 12 के चारों संकायों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विज्ञान वर्ग (PCM) में अनन्यमणि त्रिपाठी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि पीसीबी वर्ग में अंशिका विज ने 94 प्रतिशत अंक अर्जित किए। कॉमर्स वर्ग में यशस्वी जायसवाल ने 95 प्रतिशत तथा मानविकी वर्ग में पानया सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

Znsn

विद्यालय के लगभग 15 विद्यार्थियों ने राजनीति विज्ञान, गायन, योगा और पेंटिंग जैसे विषयों में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
Zbbz
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती रीना पाठक ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी। मेधावी छात्रों का माल्यार्पण कर एवं आशीर्वचन देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई।

Tags