बालाजी किंगडम ऑफ स्पोर्ट्स में हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हॉकी मैच का आयोजन

Hockey match organised at Balaji Kingdom of Sports to mark 100 years of Hockey India
 
Hockey match organised at Balaji Kingdom of Sports to mark 100 years of Hockey India
बाराबंकी, 7 नवंबर 2025।
हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में बाराबंकी हॉकी एसोसिएशन द्वारा स्थानीय बालाजी किंगडम ऑफ स्पोर्ट्स में विशेष हॉकी मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री हरीश रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विनय कुमार सिंह उपस्थित हुए।

Sbbsb

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ हुई। इसके पश्चात बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रिया माथुर ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं बालाजी बचपन स्कूल की प्रधानाचार्य सविता कौर ने विशिष्ट अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ के माध्यम से किया।

Snsn

इसी क्रम में बालाजी किंगडम ऑफ स्पोर्ट्स की डायरेक्टर श्रीमती भारती माथुर ने बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. चौधरी अहमद जावेद एवं कोषाध्यक्ष श्री राजेश अरोड़ा (बब्बू) को भी सम्मानित किया।
S sn

रोमांचक मुकाबले में ब्लू टीम की जीत

हॉकी मैच केडी सिंह बाबू ब्लू और केडी सिंह बाबू ऑरेंज टीमों के बीच खेला गया। कड़ी टक्कर वाले इस मुकाबले में केडी सिंह बाबू स्टेडियम ब्लू टीम ने 4-3 से जीत हासिल की।
Snns

हॉकी प्रोत्साहन हेतु महत्वपूर्ण सहयोग

बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रबंधक श्री चंद्रशेखर कांडपाल, श्रीमती प्रिया माथुर एवं भारती माथुर द्वारा बाराबंकी हॉकी एसोसिएशन के सचिव मजहर अजीज खान को 10 हॉकी स्टिक भी प्रदान की गईं, ताकि जिले में बाल खिलाड़ियों के स्तर को और बढ़ावा दिया जा सके।
Snsnsn
इस अवसर पर कोच श्री विवेक, श्रीमती चंदा रानी, श्री एम. बी. सिंह, गौरव तिवारी सहित अन्य खेल प्रेमी व अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags