10वां ऑल मीडिया काउंसिल अवॉर्ड 2026: लखनऊ के डॉ. अरुण भरारी, डॉ. सी.पी. शर्मा और रुखसाना नकवी नई दिल्ली में सम्मानित

  10th All Media Council Awards 2026: Lucknow's Dr. Arun Bharari, Dr. C.P. Sharma, and Rukhsana Naqvi Honored in New Delhi
 
A Major Roar from Traders in Old Lucknow's Husainabad: "Husainabad Adarsh ​​Vyapar Mandal" Formed; Nusrat Hussain Named President.
नई दिल्ली।देश की राजधानी में स्थित प्रतिष्ठित 'कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया' में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पावन स्मृति को समर्पित “10वें ऑल मीडिया काउंसिल अवॉर्ड 2026”का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली राष्ट्रीय समारोह में लखनऊ की तीन जानी-मानी हस्तियों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

नवाबों के शहर लखनऊ से पधारे मेडिटेक ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के सीएमडी (CMD) और आई.एन.ओ. उत्तर प्रदेश के एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉ. अरुण कुमार भरारी, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व विशेष सचिव डॉ. सी.पी. शर्मा तथा भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री रुखसाना नकवी को 'समाज सेवा संवर्ग' में विशेष प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर नवाजा गया।

dhj

डॉ. मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता और साध्वी निरंजन ज्योति का मिला मार्गदर्शन

इस गरिमामयी राष्ट्रीय कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के मूल संस्थापक सदस्य, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने की।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्षा साध्वी निरंजन ज्योति उपस्थित रहीं। उन्होंने समाज निर्माण में सम्मानित हस्तियों के प्रयासों की सराहना की।

hjfg

देश की कई दिग्गज हस्तियों ने दर्ज कराई उपस्थिति

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिगरीवाल और रतलाम के महाराज श्रीमंत राम लक्ष्मण सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा, विशेष अतिथियों की सूची में उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य (MLC) डॉ. सुरेंद्र चौधरी, प्रख्यात लेखक भोला नाथ और प्रो. डॉ. दिव्या तंवर सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों बुद्धिजीवी, पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

ऑल मीडिया काउंसिल का यह 10वां संस्करण न केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करने का मंच बना, बल्कि इसने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया। लखनऊ के तीनों सम्मानित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Tags