उधना (गुजरात) से 12 स्पेशल ट्रेनों का सफल संचालन — यात्रियों में संतोष की लहर

Successful operation of 12 special trains from Udhna (Gujarat) – a wave of satisfaction among passengers
 
Z  z
नई दिल्ली / लखनऊ, दिनांक: 26 अप्रैल 2026
उधना रेलवे स्टेशन (गुजरात) से उत्तर भारत जाने वाले श्रमिकों एवं यात्रियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाए जाने के बाद Western Railway ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 अनारक्षित/विशेष ट्रेनों का सफल संचालन सुनिश्चित किया। इस पहल से हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है और उनके बीच संतोष का माहौल देखा जा रहा है।

उधना से संचालित 12 विशेष ट्रेनें:

09003 — उधना – जयनगर अनारक्षित स्पेशल
09007 — उधना – समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल
09167 — उधना – मधुबनी अनारक्षित स्पेशल
09021 — उधना – समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल
02264 — उधना – जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस
09045 — उधना – जयनगर अनारक्षित स्पेशल
09031 — उधना – हाजीपुर/समस्तीपुर रोड अनारक्षित स्पेशल
09175 — उधना – दुर्गापुर अनारक्षित स्पेशल
09041 — उधना – जयनगर अनारक्षित स्पेशल
09047 — उधना – जयनगर अनारक्षित स्पेशल
09003 (अतिरिक्त फेरा) — उधना – जयनगर
09021 (अतिरिक्त फेरा) — उधना – समस्तीपुर

प्रमुख व्यवस्थाएँ (वेरिफाइड):

भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था
पेयजल व मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता
सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था
टिकट एवं संचालन प्रक्रिया सुचारु
इन व्यवस्थाओं की पुष्टि Western Railway की आधिकारिक वेबसाइट, यात्रियों के फीडबैक तथा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए ग्राउंड वेरिफिकेशन एवं वीडियो साक्ष्यों से हुई है।

सर्वेश पाठक का वक्तव्य:

हमारे संवाददाता से बातचीत में सर्वेश पाठक ने कहा उधना से अपने घर लौटते श्रमिक हमारे राष्ट्र की असली शक्ति हैं। उनकी यात्रा सुरक्षित, सम्मानजनक और व्यवस्थित हो—यह हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
मैं रेलवे प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने त्वरित निर्णय लेकर 12 विशेष ट्रेनों का संचालन किया। यह कदम केवल सुविधा नहीं, बल्कि संवेदना और सुशासन का प्रतीक है। हमारा संकल्प है—हर श्रमिक को सम्मान, हर यात्री को सुविधा और हर परिवार को सुरक्षित वापसी।”

श्रमिक नेताओं का अभिवादन:

विभिन्न श्रमिक संगठनों के नेताओं ने सर्वेश पाठक के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक पहल बताया।
श्रमिक नेताओं ने कहा जिस प्रकार से श्रमिकों की आवाज़ को प्रमुखता से उठाकर समाधान तक पहुँचाया गया, वह सराहनीय है। हम श्रमिक वर्ग की ओर से उनका ओजस्वी अभिवादन करते हैं।
साथ ही उन्होंने माननीय रेल मंत्री, Indian Railways के महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधकों का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई कर यह जनहितकारी निर्णय लिया।
यह पहल दर्शाती है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से आम जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है और श्रमिक वर्ग को वास्तविक राहत मिल सकती है।

Tags