भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ किया गया आयोजन
Celebrations were held with reverence and respect on the 150th birth anniversary of Bhagwan Birsa Munda.
Sun, 16 Nov 2025
बलरामपुर। तहसील उतरौला सभागार में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने उनके संघर्ष, त्याग और समाज सुधार के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों को स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन सामाजिक एकता, न्याय और जनकल्याण के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके सिद्धांत आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।कार्यक्रम के दौरान एसडीएम उतरौला, सीओ उतरौला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित
