मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 1671 मरीजों को मिला उपचार
1671 patients received treatment at Chief Minister's Health Fairs
Sun, 1 Mar 2026
बलरामपुर, रविवार।
जनपद के सभी 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में कुल 1671 मरीजों को उपचार प्रदान किया गया। लाभार्थियों में 783 पुरुष, 698 महिलाएं तथा 190 बच्चे शामिल रहे।
स्वास्थ्य मेलों में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ बीपी व शुगर की जांच, टीबी एवं कुष्ठ रोग की स्क्रीनिंग, नेत्र व दंत परीक्षण, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, नियमित टीकाकरण तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी आमजन को दी गई, ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई एवं बलदेव नगर में आयोजित मेलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए।
इन स्वास्थ्य मेलों का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा जनजागरूकता बढ़ाना
