बलरामपुर में 28वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
100 मीटर दौड़ में श्रावस्ती के अरविंद गोस्वामी और बहराइच की काजल ने मारी बाजी, दो दिवसीय प्रतियोगिता में चार जिलों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
लरामपुर। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को 28वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सीएमएस बलरामपुर के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक, अयोध्या मंडल योगेन्द्र कुमार सिंह ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर किया। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बलरामपुर, गोंडा, बहराइच और श्रावस्ती के खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे।
प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों को संबंधित जिलों के व्यायाम शिक्षकों की देखरेख में प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराया जा रहा है।
100 मीटर दौड़ में श्रावस्ती और बहराइच के खिलाड़ियों का प्रदर्शन
प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि की उपस्थिति में आयोजित 100 मीटर दौड़ के सीनियर बालक वर्ग में श्रावस्ती के अरविंद गोस्वामी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोंडा के सौरव कश्यप दूसरे और बहराइच के शिवम कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बहराइच की काजल ने पहला स्थान हासिल किया। श्रावस्ती की वंदना गोस्वामी दूसरे और गोंडा की दिव्या सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
लंबी कूद में बलरामपुर के खिलाड़ियों ने मारी बाजी
सीनियर बालक वर्ग की लंबी कूद स्पर्धा में बलरामपुर के अरविंद यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोंडा के शिक्षम सोनकर दूसरे और बहराइच के अभिषेक कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में बलरामपुर के वाहिद हुसैन ने पहला स्थान हासिल किया। श्रावस्ती के शिव दर्शन दूसरे और बहराइच के नरेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
शिक्षक और खेल अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी आशीष कुमार, डॉ. चंदन कुमार पांडेय पीईएस, आशीष कुमार मौर्य पीईएस, प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडेय, केपी यादव, बीएन सिंह, अबुल हाशिम, गीता गौतम, वीके शुक्ला, साधना पांडेय, अन्नपूर्णा, विनीता वर्मा, यदुनाथ वर्मा, कुमेश सरोज, अम्बरीष पांडेय, हरि प्रकाश वर्मा, शिवकरण, मंजू मौर्य, रीता चौधरी और मोहिउद्दीन सिद्दीकी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
गोंडा से जिला सचिव राजेश चंद्र पांडेय के साथ अतुल सिंह, विश्वजीत, संदीप शुक्ला, आनंद यादव और सुधाकर मिश्रा मौजूद रहे। बहराइच से जिला सचिव विवेक कुमार, श्रावस्ती से जिला सचिव आशीष कुमार के साथ वेद कुमारी, नवीन मिश्रा, सौगेंद्र सिंह, केपी सिंह और विजय कुमार सिंह ने सहभागिता की।
इसके अलावा श्रावस्ती से हनुमान मिश्र, अवधेश चौधरी, अफस, संतोष यादव, अर्जुन वर्मा, जाकिर हुसैन और वीरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। बलरामपुर से जिला सचिव मो. सुहेल के साथ साईद अहमद, उमेश चंद्र तिवारी, उमेश कुमार, अर्पण पांडेय, पंकज पांडेय, विनय कृष्ण मिश्र, संजय कुमार, अभय शंकर, नवीन पाल, मदन लाल, रश्मि सिंह, प्रशांत सिंह, नसीम अहमद और राजेश श्रीवास्तव सहित दर्जनों शिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता सुरेश यादव ने किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

