संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल रेड ब्रिगेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 300 छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण
समापन समारोह एवं मुख्य अतिथि
समापन दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, प्रिंसिपल अशोक कुमार बाजपेई, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता, लखनऊ जिला प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी, ऊषा विश्वकर्मा, पूजा विश्वकर्मा तथा अन्य सम्मानित अतिथियों ने उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। सभी अतिथियों ने छात्राओं को सतर्क, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बने रहने की प्रेरणा दी।

संगठन के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति
कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) पारुल मोहन, प्रदेश सचिव मनु वैश, मीडिया प्रभारी राज कुमार गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक पाल, बीकेटी अध्यक्ष वेद रतन सिंह, पारा अध्यक्ष धर्मराज यादव, संतोष श्रीवास्तव, अंगद सिंह, नमन बाजपेई, विनोद अवस्थी, कौशल पति शुक्ला, इंतेद्र सिंह, कुंदन राजपूत, अन्नू सिंह, अंगद कन्नौजिया, नेहा, पलक, विनीता, विवेक आदि।
प्रमाण पत्र वितरण एवं भविष्य की कार्ययोजना
समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि संगठन भविष्य में भी महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने हेतु ऐसे प्रशिक्षण शिविर व जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहेगा। यह कार्यक्रम ना केवल छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि उन्हें सुरक्षा व आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने वाला महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ।
