180 लड़कियों के 350 आपत्तिजनक वीडियो लीक, मुख्य आरोपी के बाद अब वीडियो अपलोड करने वाला भी गिरफ्तार

Amravati Scandal: 350 Objectionable Videos of 180 Girls Leaked; After the Main Accused, the Video Uploader Has Also Been Arrested.
 
मुंबई से पुणे तक फैला जाल पुलिस जांच में पता चला है कि ये वीडियो केवल अमरावती तक सीमित नहीं थे, बल्कि मुंबई से पुणे के बीच अलग-अलग लोकेशंस पर शूट किए गए थे। मुख्य आरोपी अयान अहमद के मोबाइल से ये वीडियो लीक हुए थे, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।  वीडियो वायरल करने वाला उजेर खान भी पुलिस की गिरफ्त में इन संवेदनशील वीडियो को अयान के मोबाइल से कॉपी कर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड करने वाले युवक उजेर खान को भी पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो लोग इन वीडियो को शेयर कर रहे हैं या जिन्होंने इन्हें अपलोड किया है, वे तुरंत इसे डिलीट कर दें, वरना उन पर भी सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।  SIT गठन की मांग और सियासी सरगर्मी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने अमरावती ग्रामीण एसपी विशाल आनंद से मुलाकात की।  आरोप: नेताओं ने आरोप लगाया कि अयान अहमद ने सोशल मीडिया के जरिए जाल बिछाकर कई लड़कियों को फंसाया और उनका यौन शोषण किया।  चेतावनी: नेताओं ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि यदि इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच के लिए SIT (विशेष जांच दल) का गठन नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।  पुलिस की जनता से अपील पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी की भी निजता और सम्मान का ख्याल रखते हुए इन वीडियो को आगे न बढ़ाएं। आईटी एक्ट के तहत ऐसे वीडियो प्रसारित करना एक गंभीर अपराध है।
महाराष्ट्र के अमरावती से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक के मोबाइल से 180 लड़कियों के करीब 350 आपत्तिजनक वीडियो लीक होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले में अब तक 8 लड़कियों ने हिम्मत जुटाकर आरोपी के खिलाफ रेप और ब्लैकमेलिंग की नीयत से वीडियो शूट करने की गंभीर शिकायत दर्ज कराई है।

मुंबई से पुणे तक फैला जाल

पुलिस जांच में पता चला है कि ये वीडियो केवल अमरावती तक सीमित नहीं थे, बल्कि मुंबई से पुणे के बीच अलग-अलग लोकेशंस पर शूट किए गए थे। मुख्य आरोपी अयान अहमद के मोबाइल से ये वीडियो लीक हुए थे, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

वीडियो वायरल करने वाला उजेर खान भी पुलिस की गिरफ्त में

इन संवेदनशील वीडियो को अयान के मोबाइल से कॉपी कर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड करने वाले युवक उजेर खान को भी पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो लोग इन वीडियो को शेयर कर रहे हैं या जिन्होंने इन्हें अपलोड किया है, वे तुरंत इसे डिलीट कर दें, वरना उन पर भी सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

SIT गठन की मांग और सियासी सरगर्मी

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने अमरावती ग्रामीण एसपी विशाल आनंद से मुलाकात की।

  • आरोप: नेताओं ने आरोप लगाया कि अयान अहमद ने सोशल मीडिया के जरिए जाल बिछाकर कई लड़कियों को फंसाया और उनका यौन शोषण किया।

  • चेतावनी: नेताओं ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि यदि इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच के लिए SIT (विशेष जांच दल) का गठन नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

पुलिस की जनता से अपील

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी की भी निजता और सम्मान का ख्याल रखते हुए इन वीडियो को आगे न बढ़ाएं। आईटी एक्ट के तहत ऐसे वीडियो प्रसारित करना एक गंभीर अपराध है।

Tags