बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज के 38 विद्यार्थियों ने किया विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण

विज्ञान शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह की नवाचार पहल से विद्यार्थियों ने जाना विधानसभा की कार्यप्रणाली, मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के बैठने के स्थानों की ली जानकारी

 
jl;j

लखनऊ।बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज, लखनऊ जनपद के प्रमुख विद्यालयों में शामिल है, जहां लगभग 4,000 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय के विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। यहां विभिन्न शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनमें नई ऊर्जा का संचार करने पर विशेष जोर दिया जाता है।

प्रधानाचार्य अशोक कुमार और प्रबंधक एन.के. सिंह चौहान के निर्देशन में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शैक्षिक भ्रमण भी कराया जाता है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर 2026 को विद्यालय के 38 विद्यार्थियों ने लखनऊ स्थित विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण किया।

ii

 

नवाचार के माध्यम से विधानसभा की कार्यप्रणाली को समझा

विद्यालय के विज्ञान शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह ने कक्षा में नवाचार गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का प्रयास किया। विधानसभा में आयोजित सत्र के दौरान विभिन्न पदों पर आसीन जनप्रतिनिधियों की भूमिका और उनके बैठने की व्यवस्था के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा परिसर के विभिन्न हिस्सों को उत्सुकता से देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों तथा अन्य गणमान्य जनों के लिए निर्धारित स्थानों के बारे में जाना। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह से कई सवाल पूछे और विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

op[io

व्यावहारिक शिक्षा से बढ़ता है ज्ञान

विज्ञान शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह का मानना है कि कक्षा शिक्षण को नवाचारी और प्रभावशाली बनाने के लिए विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ वास्तविक परिस्थितियों से परिचित कराना आवश्यक है। शैक्षिक भ्रमण बच्चों की जिज्ञासा बढ़ाते हैं, उनके सवालों को स्पष्ट करते हैं और सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि यह भ्रमण विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा और उन्हें सीखने की नई दिशा प्रदान करेगा। ऐसे आयोजन बच्चों को लोकतांत्रिक संस्थाओं, उनकी कार्यप्रणाली और सार्वजनिक जीवन की जिम्मेदारियों को समझने में भी मदद करते हैं।

puoi

इस शैक्षिक भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ पन्नालाल गुप्ता, अनिमेष मिश्रा, डॉ. रीता मिश्रा और डॉ. उमेश गाइड शिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुभव आधारित शिक्षा प्रदान कर उनके ज्ञान, जिज्ञासा और समझ को व्यापक बनाना है।

Tags