Chetu India की कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में RRGI के 48 विद्यार्थियों का चयन — संस्थान में उत्साह का माहौल

48 RRGI students selected in Chetu India's campus placement drive – an atmosphere of excitement at the institute
 
48 RRGI students selected in Chetu India's campus placement drive – an atmosphere of excitement at the institute
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।
आर.आर. इंस्टिट्यूट ऑफ मॉडर्न टेक्नोलॉजी, लखनऊ में Chetu India, जो कि एक प्रतिष्ठित US-आधारित सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी है, द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। बी.टेक अंतिम वर्ष (बैच 2026) के CSE, IT, CSD और AIML विभागों के विद्यार्थियों ने इस ड्राइव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया के बाद कुल 48 विद्यार्थियों को चयनित किया गया, जिन्हें ₹5.35 लाख प्रति वर्ष (LPA) का पैकेज ऑफर किया गया।

एचआर प्रतिनिधि ने दिए करियर मार्गदर्शन

इस प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन सुश्री अंजलि पुंडीर, एचआर प्रतिनिधि, Chetu India, द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों से बातचीत करते हुए उद्योग की आवश्यकताओं, करियर अवसरों और स्किल डेवलपमेंट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।

चेयरमैन ने दी बधाई, जताया गर्व

संस्थान के चेयरमैन ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, प्रभावी प्रशिक्षण और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए ऐसे करियर अवसर लगातार उपलब्ध कराए जाते रहेंगे।

सेक्रेटरी चित्रांशु अग्रवाल ने दी शुभकामनाएँ

कॉलेज के सेक्रेटरी श्री चित्रांशु अग्रवाल ने कहा, हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह चयन उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संस्थान सदैव उन्हें सर्वोत्तम शैक्षणिक वातावरण और करियर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

RRGI का उद्देश्य: वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करना

आर.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स अपने विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप कौशल, संसाधन और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्थान का लक्ष्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी क्षमता का पूर्ण उपयोग करते हुए करियर में ऊँचाइयों को प्राप्त करे और सफलता के नए मानक स्थापित करे।

Tags