51 वीं यू. पी. बटालियन एन. सी. सी., बलरामपुर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

The 77th Republic Day was celebrated with great enthusiasm at the 51st UP Battalion NCC, Balrampur.
 
51 वीं यू. पी. बटालियन एन. सी. सी., बलरामपुर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बलरामपुर, 27 जनवरी 2026: 51वीं यू. पी. बटालियन एन. सी. सी., बलरामपुर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और अनुशासनपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कैडेटों को राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ-साथ स्वस्थ और स्वच्छ जीवन जीने की महत्वपूर्ण सलाह दी गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला मेमोरियल हॉस्पिटल की डॉ. मोनिका अवस्थी थीं, जिन्होंने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति का स्वास्थ्य और स्वच्छता महत्वपूर्ण है। स्वस्थ नागरिक ही देश की प्रगति में सक्रिय योगदान दे सकते हैं। डॉ. अवस्थी ने कहा, “हमें राष्ट्रसेवा का संकल्प लेने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता पर भी ध्यान देना चाहिए। यही असली राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।”

huju

]बटालियन के कार्यवाहक कमान अधिकारी कर्नल अनुराग गंजवार ने भी कैडेटों और उपस्थित जनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र की उन्नति में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सूबेदार मेजर बिनय घोष, हवलदार जैल सिंह, बी. डी. गुप्ता, दीपक चौहान, सूरज सिंह, ओमप्रकाश सहित कई पी. आई. और सिविल स्टाफ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने राष्ट्रीय एकता और अनुशासन की भावना के साथ दिन को गौरवपूर्ण बनाया।

Tags