श्री हनुमान गौशाला मंदिर में 54वां वार्षिकोत्सव, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
वार्षिकोत्सव के दौरान रामचरितमानस एवं अखंड रामायण पाठ, रामधुन तथा भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन दिवस पर विधि-विधान से हवन एवं पूजन के बाद विशाल भंडारा शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के सहयोगी महेश अग्रवाल, ओम प्रकाश गुप्ता एवं वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह वार्षिकोत्सव भगवतीगंज नगरवासियों के सहयोग से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ गौसेवा एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना है।
विशाल भंडारे के दौरान सदर विधायक पलटू राम, समर जावेद, शाबान अली, सभासद प्रतिनिधि संजय मिश्रा, गौ सेवक रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी, पूर्व सभासद शफीक अहमद सहित अन्य गणमान्य लोगों का गौशाला समिति के सदस्यों ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
आयोजन में महेश अग्रवाल, वेद प्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रीतम सिंधी, सुभाष अग्रवाल, सुनील गुप्ता, आनंद शर्मा, डी.पी. सिंह, समर जावेद, संजय मिश्रा, राजेंद्र माहेश्वरी, बद्री जायसवाल, मनोज अग्रवाल, संतोष गुप्ता, शरद अग्रवाल, संजय मोदी, कल्लू शर्मा, अंकित अग्रवाल, विक्की माहेश्वरी, तारीख पठान, मृदुल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया।
महिला मोर्चा की ओर से गुड़िया गुप्ता कमलापुरी, मीरा सिंह, सविता सिंह, झूमा सिंह, सुधा त्रिपाठी, कंचन गुप्ता, शालिनी सिंह, अर्चना सिंह एवं प्रतिभा श्रीवास्तव सहित अन्य महिलाओं ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। गौशाला समिति एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
