अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे परिवार की कार हादसे में 6 मौतें

Six people died in a car accident involving a family travelling to Haridwar for immersion of ashes.
 
p==
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई। परिवार के सदस्य करनाल से हरिद्वार गंगा घाट पर अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे। रास्ते में तितावी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई।

हादसे का मंजर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ढाबे के सामने खड़े ट्रक में कार इतनी जोर से भिड़ी कि उसके परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान

हादसे में जिन लोगों की जान गई उनमें शामिल हैं:

  • शिवा पुत्र विनोद (कार चालक)

  • मिनी पत्नी राजेंद्र

  • मोहिनी पत्नी मोहिंदर

  • पीयूष पुत्र मोहिंदर

  • राजेंद्र पुत्र जगन्नाथ

  • अंजू पत्नी सुनील

जबकि हार्दिक पुत्र मोहिंदर गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से सीधे टकरा जाती है। महज 18 सेकेंड में यह दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना मिलते ही तितावी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Tags