उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के 22वें स्थापना दिवस पर 63 व्यापारियों का सम्मान

उत्कृष्ट व्यापारिक कार्य, ईमानदारी और सामाजिक योगदान के लिए प्रदान किए गए सर्वश्रेष्ठ व्यापारी प्रशंसा पत्र
 
opo[o

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर गल्ला मंडी परिसर में सर्वश्रेष्ठ व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ‘बब्बी’ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर राजीव गुप्ता ‘बब्बी’ ने सभी व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से संगठन को और मजबूत बनाने तथा आपसी एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

63 व्यापारियों को मिला सम्मान

समारोह में व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, ईमानदारी तथा सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान 63 व्यापारियों को ‘सर्वश्रेष्ठ व्यापारी प्रशंसा पत्र’ प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

सम्मानित होने वालों में आलोक जायसवाल, मो. सलमान ‘सल्लू’, अंजय जैन, आदित्य सिंह, अतुल निगम, इमरान सोनू, एडवोकेट गामा यादव, इस्लाम अंसारी, जबीरुद्दीन अंसारी, जावेद अंसारी, कृष्णा गुप्ता, महमूद अंसारी, माता प्रसाद वर्मा, मेराज अंसारी, मोहित सैनी, दिनेश कुमार जायसवाल, राजेश गुप्ता, के.पी. सिंह, राजेश चौबे, राकेश वर्मा, रामशंकर गुप्ता, संजय निगम, मो. सरताज, सर्वेश निगम, सोनू जायसवाल, अमित गुप्ता, महेश जायसवाल, रईस अंसारी, हिमांशु गुप्ता, नितिन गुप्ता, सरताज अंसारी, उमेश गुप्ता, विनोद शर्मा, संजय कश्यप, आंशू गुप्ता, सुशील सोहन गुप्ता, मो. जुनैद, सौरभ गुप्ता, दीपू गुप्ता, मो. नजीब, विजय गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, राजेंद्र गुप्ता, रवि चौरसिया, मो. अरशद, मेराज, अजय गुप्ता, रोहित गुप्ता, संदीप गुप्ता, नवीन गुप्ता, जगदीश, संत कुमार, तरुण अग्रवाल और अजय नाग सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।

कार्यक्रम में व्यापारियों के योगदान की सराहना करते हुए संगठन को भविष्य में भी व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।

Tags