शाहपुर जट गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती

शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के आयोजन में जुटे देशभर के गणमान्य अतिथि

उपाध्यक्ष खलीफा सोहन वीर कैन का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 
शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के आयोजन में जुटे देशभर के गणमान्य अतिथि उपाध्यक्ष खलीफा सोहन वीर कैन का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
नई दिल्ली।  शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती का भव्य एवं गरिमामय आयोजन अम्बेडकर चौपाल, शाहपुर जट गांव, नई दिल्ली में किया गया। यह आयोजन सामाजिक समरसता, ज्ञान और गुरु रविदास जी के विचारों के प्रचार-प्रसार को समर्पित रहा।

ghik

कार्यक्रम में पीठ के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री आत्माराम परमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष धर्मवीर, असम प्रांताध्यक्ष भावेन्द्र, दिल्ली प्रांताध्यक्ष मनोज कुमार आजाद, प्रो. हंसराज सुमन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण विभाग कार्यवाह संजीव त्यागी तथा क्षेत्रीय विधायक शिखा राय विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। जयंती समारोह के उपरांत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के दिल्ली प्रांत उपाध्यक्ष खलीफा सोहन वीर कैन का जन्मदिन भी बड़े उत्साह और आत्मीय वातावरण में मनाया गया।

fguyy

दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत संत गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में आत्माराम परमार ने शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ की स्थापना, उसकी विचारधारा और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जालंधर स्थित आदमपुर एयरपोर्ट का नाम “श्री गुरु रविदास जी महाराज हवाई अड्डा” किए जाने तथा डेरा सचखंड बल्लां के संत श्री निरंजन दास जी महाराज को पद्मश्री सम्मान प्रदान किए जाने के लिए प्रधानमंत्री का रविदासिया समाज की ओर से आभार व्यक्त किया।

fght

शिक्षा और संस्थानों में गुरु रविदास के विचारों को शामिल करने की मांग

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार ने अब तक पीठ द्वारा किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। प्रो. हंसराज सुमन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि देश के किसी एक विश्वविद्यालय का नाम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के नाम पर होना चाहिए।दिल्ली प्रांताध्यक्ष मनोज कुमार आजाद ने कहा कि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अंतर्गत दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार के वैचारिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।आरएसएस के संजीव त्यागी ने सभी उपस्थितजनों को रविदास जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रो. मनोज कुमार ने गुरु रविदास जी के साहित्य को शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में शामिल करने पर बल दिया।

hjioji

जन्मदिन समारोह में मिला आत्मीय स्नेह

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने खलीफा सोहन वीर कैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें विश्व हिंदू परिषद, सेवा भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के अनेक पदाधिकारी शामिल थे। कार्यक्रम के समापन पर पीठ के मंत्री मास्टर योगेश ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन में शाहपुर जट गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Tags