69th National School Badminton 2026 : यूपी टीम के जनरल मैनेजर बने उतरौला के पंकज पाण्डेय,

69th National School Badminton 2026 Pankaj Pandey from Utraula becomes the General Manager of the UP team.
 
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के पांच बालक और पांच बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। टीम 28 जनवरी को राज्य क्रीड़ा संस्थान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।  पंकज पाण्डेय को यह जिम्मेदारी मिलने पर जनपद में हर्ष का माहौल है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) बलरामपुर मृदुला आनंद, क्रीड़ा कोष प्रभारी कुमेश सरोज, जिला सचिव मोहम्मद सुहेल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।  वहीं प्रधानाचार्य सुधीर पाण्डेय, हाफिजर्रहमान, मेजर हरि प्रकाश वर्मा सहित जिले के अनेक शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने इसे जनपद बलरामपुर के लिए गर्व का विषय बताया और उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेगी।
69th National School Badminton 2026  :   दिल्ली में आयोजित होने वाली 69वीं नेशनल स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता–2026 के लिए उतरौला स्थित एम.वाई. उस्मानी इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक पंकज पाण्डेय को उत्तर प्रदेश टीम का जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया है। राज्य क्रीड़ा संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पंकज पाण्डेय को अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों के प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के पांच बालक और पांच बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। टीम 28 जनवरी को राज्य क्रीड़ा संस्थान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। पंकज पाण्डेय को यह जिम्मेदारी मिलने पर जनपद में हर्ष का माहौल है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) बलरामपुर मृदुला आनंद, क्रीड़ा कोष प्रभारी कुमेश सरोज, जिला सचिव मोहम्मद सुहेल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

वहीं प्रधानाचार्य सुधीर पाण्डेय, हाफिजर्रहमान, मेजर हरि प्रकाश वर्मा सहित जिले के अनेक शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने इसे जनपद बलरामपुर के लिए गर्व का विषय बताया और उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेगी।

Tags