भारत नवोदय कोचिंग क्लासेज के 7 छात्रों का नवोदय विद्यालय में चयन
7 students of Bharat Navodaya Coaching Classes selected in Navodaya Vidyalaya
Mon, 23 Mar 2026
लखनऊ। मॉल ब्लॉक के निकट अटारी स्थित भारत नवोदय कोचिंग क्लासेज ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शिक्षा का प्रमाण दिया है। संस्थान के अध्यक्ष सौरभ प्रजापति एवं शिक्षकगण राहुल सर तथा सौरभ यादव (नवोदयन) के मार्गदर्शन और अथक परिश्रम से इस वर्ष 7 छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है।

चयनित छात्रों में शिवा यादव (बिजनौर), आर्यनराज (बहीर गोड़वा), शेजल (मॉल), अमान गाज़ी (सुरतीखेड़ा), अभिज्ञात मौर्य (भदेसरमऊ), नैतिक (अटारी) एवं अभय प्रताप (बेल बीरवा) शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है।

इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लखनऊ के जिला अध्यक्ष आर एल पाण्डेय ने सभी चयनित छात्रों को स्कूल बैग, पेन एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
संस्थान के शिक्षकों ने बताया कि यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी तरह के उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिलते रहेंगे।
