लखनऊ फाउंडेशन ऑफ डेफ वूमेन ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज, 70 मूक-बधिर महिलाओं ने लिया हिस्सा

The Lucknow Foundation of Deaf Women celebrated Hariyali Teej with great enthusiasm; 70 deaf and mute women participated.
 
ggg
लखनऊ। लखनऊ फाउंडेशन ऑफ डेफ वूमेन की ओर से हर वर्ष की परंपरा को जारी रखते हुए हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 70 मूक-बधिर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, डांस, रैंप वॉक और विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अरशी, प्रिया अवस्थी और पूजा यादव ने विजेता का स्थान हासिल किया। वहीं खुशबू गुप्ता, पूजा चंदा और शपि मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इरम फातिमा और अनु पाण्डेय तीसरे स्थान पर रहीं।


कार्यक्रम के समापन पर संस्था की चेयरपर्सन दिव्या शुक्ला, अध्यक्ष एवं महामंत्री राखी शुक्ला सहित पदाधिकारियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।


संस्था की अध्यक्ष मनीष रस्तोगी ने बताया कि लखनऊ फाउंडेशन ऑफ डेफ वूमेन मूक-बधिर महिलाओं के लिए कार्य करने वाली संस्था है। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक रूप से जोड़ने, उनकी प्रतिभाओं को मंच देने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करना है।


उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से वर्षभर विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें विश्व दिव्यांग दिवस, मदर्स डे, वूमेन्स डे सहित अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर कार्यक्रम शामिल हैं।


हरियाली तीज के आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक उत्सव का आनंद लेते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम ने मूक-बधिर महिलाओं के बीच आपसी संवाद, सहभागिता और उत्साह का वातावरण बनाया।

Tags