73वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता -2025

73rd Uttar Pradesh Police Annual Athletics Cluster Competition -2025
 
73rd Uttar Pradesh Police Annual Athletics Cluster Competition -2025
 लखनऊ खेल डेस्क(आर एल पाण्डेय). अंतिम दिवस दिनांक 21.04.2025 का परिणाम 35वीं वाहिनी पीएसी महानगर लखनऊ स्थित शहीद चन्द्रशेखर आजाद क्रीड़ा संकुल में दिनांक 17.04.2025 से चल रही 73वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता-2025 में एथलेटिक्स पुरूष वर्ग में मेरठ जोन द्वारा सर्वाधिक अंक प्राप्त कर चल वैजयंती जीतने का गौरव प्राप्त किया एवं महिला वर्ग में मेरठ जोन की महिला खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चल वैजयंती जीतने का गौरव प्राप्त किया। साइकिलिंग चल वैजयंती पुरूष वर्ग एवं महिला वर्ग में मेरठ जोन ने प्राप्त की।  इस प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण 08 नये कीर्तिमान का स्थापित होना रहा जिसमें महिला वर्ग द्वारा 05 एवं पुरूष वर्ग द्वारा 03 कीर्तिमान स्थापित किये गये। 


विजेताओं को चल वैजयंती मुख्य अतिथि  सुजीत पाण्डेय, (आई0पी0एस0) अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी लखनऊ महोदय के द्वारा प्रदान किया गया।    मेरठ जोन के आकाश ग्रेवाल पुरूष वर्ग के सर्वोत्तम खिलाड़ी एवं महिला वर्ग में मेरठ जोन की उजाला ने सर्वोत्तम खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त किया। सर्वोच्च साइकिलर होने का गौरव पुरूष वर्ग में केशव शर्मा मेरठ जोन व महिला वर्ग में आरती एवं बुलबुल संयुक्त रूप से मेरठ जोन ने प्राप्त किया।


    समापन समारोह के अवसर पर रंगारंग मार्च पास्ट का मान प्रणाम ग्रहण करने हेतु आयोजन सचिव द्वारा मुख्य अतिथि से अनुरोध किया गया जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली गयी। मुख्य अतिथि  सुजीत पाण्डेय, (आई0पी0एस0) अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी लखनऊ महोदय को  किरीट राठोड़ (आई0पी0एस0), आयोजन सचिव एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी लखनऊ अनुभाग लखनऊ एवं  अनूप कुमार सिंह (आई0पी0एस0), सह आयोजन सचिव एवं सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ महोदय द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। समापन समारोह के अवसर पर  धर्मेन्द्र यादव, सहायक सेनानायक,  रणजीत यादव, सैन्य सहायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन  अनूप कुमार सिंह (आई0पी0एस0), सह आयोजन सचिव एवं सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ द्वारा ज्ञापित किया गया। प्रतियोगिता के अन्तिम दिवस के परिणाम निम्नवत हैः-  

(01)-5000 मीटर दौड़ पुरूष फाइनल


प्रथम    प्रिन्स कुमार    मेरठ जोन    14:54.74 सेकेण्ड 
द्वितीय    दुष्यन्त कुमार    मेरठ जोन    15:40.13 सेकेण्ड
तृतीय    शीशपाल    पीएसी पश्चिमी जोन    15:40.55 सेकेण्ड

(02) ऊँची कूद पुरूष फाइनल


प्रथम    विजेन्द्र सिंह    मेरठ जोन    02.03 मी0
द्वितीय    कुमार शानू गिरी    लखनऊ जोन    02.00 मी0
तृतीय    सचिन कुमार    पीएसी पश्चिमी जोन    1.60मी0

(03)-गोला फेंक पुरूष फाइनल


प्रथम    आकाश ग्रेवाल    मेरठ जोन    18.53 मीटर (नया कीर्तिमान)
द्वितीय    अभिषेक सिंह    कानपुर जोन    18.15 मीटर
तृतीय    शिवम चौधरी    मेरठ जोन    17.59 मीटर

(04)-100 कि0मी0 साइकिलिंग पुरूष 


प्रथम    केशव शर्मा    मेरठ जोन    02:55:02.00 मिनट
द्वितीय    संतोष सिंह    कानपुर जोन    02:55:05.00 मिनट
तृतीय    मुकुल    मेरठ जोन    02:55:07.00 मिनट

(05) 100 मी0 दौड़ फाइनल पुरूष  


प्रथम    अजीत चौहान    मेरठ जोन    10.84 से0
द्वितीय    गौरव भारती    मेरठ जोन    11.34 से0
तृतीय    आसिफ    मेरठ जोन    11.67 से0

(06) 4x400 मी0 रिले पुरूष फाइनल-


प्रथम    1 सचिन कुमार 
    2 इरफान
    3 सूरज यादव
   4 रविन्द्र पासवान    लखनऊ जोन    03:22.16 से0

द्वितीय    1 आसिफ
    2 नदीम खान
    3 विश्वेन्द्र सिंह
    4 पंकज सिंह    मेरठ जोन    03:37.01 से0
तृतीय    1 नवी जान
    2 शीश पाल
    3 सुनील कुमार
    4 कुरैश रजा    पीएसी पश्चिमी जोन    03:39.45 से0


(07)-80 कि0मी0 साइकिलिंग महिला फाइनल


प्रथम    बुलबुल    मेरठ जोन    03:27:15.00 मिनट
द्वितीय    आरती    मेरठ जोन    03:27:16.00 मिनट 
तृतीय    रूचिका    मेरठ जोन    03:27:17.00 मिनट

(08) 100 मी0 दौड़ महिला फाइनल


प्रथम    रिंकी पाल    लखनऊ जोन    11.70 से0 
द्वितीय    टीना    मेरठ जोन    11.95 से0 
तृतीय    योगेश कुमारी    मेरठ जोन    12.36 से0 

(09)-5000 मीटर दौड़ फाइनल


प्रथम    उजाला    मेरठ जोन    16:42.66 सेकेण्ड
द्वितीय    रंजना देवी पटेल    लखनऊ जोन    18:35.80 सेकेण्ड
तृतीय    अन्नू    मेरठ जोन    19:27.36 सेकेण्ड

(10)-ऊॅची कूद महिला फाइनल


प्रथम    रश्मि शर्मा    लखनऊ जोन    01.30 मीटर
द्वितीय    पूनम पाल    वाराणसी जोन    01.25 मीटर
तृतीय    सोनिया चौधरी    आगरा जोन     01.25 मीटर


प्रतियोगिता का संक्षिप्त परिणाम-


            01-सर्वोच्च एथलीट पुरूष :-        आकाश ग्रेवाल        मेरठ जोन     1031 अंक
            02-सर्वोच्च एथलीट महिला :-    उजाला            मेरठ जोन    1083 अंक     
            03-सर्वोच्च साइकिलर पुरूष :-     केशव शर्मा        मेरठ जोन    17 अंक    
            04-सर्वोच्च साइकिलर महिला :-    आरती एवं बुलबुल    मेरठ जोन         (संयुक्त रूप से)
            05-एथलेटिक्स चल वैजयंती विजेता टीम पुरूष :-           मेरठ जोन   (सर्वाधिक अंक पाकर)
            06-एथलेटिक्स उपविजेता टीम पुरूष :-            लखनऊ जोन
            07-एथलेटिक्स चल वैजयंती विजेता टीम महिला :-    मेरठ जोन (सर्वाधिक अंक पाकर)  
            08-एथलेटिक्स उपविजेता टीम महिला :-            वाराणसी जोन  
            09-साइकिलिंग चल वैजयंती विजेता टीम पुरूष :-        मेरठ जोन 
            10-साइकिलिंग उपविजेता टीम पुरूष :-            पीएसी मध्य जोन
            11-साइकिलिंग चल वैजयंती विजेता टीम महिला :-         मेरठ जोन   
            12-साइकिलिंग उपविजेता टीम महिला :-           गोरखपुर जो

Tags