कुम्हरावां इंटर कॉलेज में उल्लासपूर्वक मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

◆ संविधान का पालन करना हम सबका नैतिक कर्तव्य — डॉ. दिनेश कुमार
 
कुम्हरावां इंटर कॉलेज में उल्लासपूर्वक मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

लखनऊ, 26 जनवरी 2026। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कुम्हरावां इंटर कॉलेज, कुम्हरावां, लखनऊ में यह राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों के निर्देशन में स्वतंत्रता सेनानियों के जयघोष के साथ कुम्हरावां गांव स्थित शहीद स्मारक तक प्रभात फेरी निकालकर की गई। विद्यार्थियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।

इसके उपरांत छात्र-छात्राएं कॉलेज प्रांगण पहुंचे, जहां कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक एवं मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश कुमा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

vhj

कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसका संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री बृजेश जी ने किया। उन्होंने गीतों एवं कविताओं के माध्यम से समा बांध दिया।इस अवसर पर शिक्षक श्री महेंद्र यादव द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के संबोधन का वाचन किया गया, वहीं श्री सत्य कुमार ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक, उत्तर प्रदेश के संदेश का वाचन किया।शिक्षक श्री जय प्रकाश ने स्वतंत्रता संग्राम की झलक काव्यपाठ के माध्यम से प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं वीर रस से ओतप्रोत कविताओं के माध्यम से सभी को भावविभोर कर दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में भारत के स्वतंत्रता संग्राम तथा भारतीय संविधान की विशेषताओं का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि “संविधान का पालन करना हम सभी का नैतिक एवं राष्ट्रीय कर्तव्य है।” विद्यार्थियों ने उनके विचारों को गहनता से आत्मसात किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवेन्द्र सिंह ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

gyuiyu

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री अभिषेक सिंह चौहान, श्री परम हंस, श्री अजय कुमार यादव, श्री पवन कुमार तिवारी, श्री राजन कुमार श्रीवास्तव, श्री अजय कुमार मिश्रा, सुश्री सुमन, श्री रोहित कुमार, श्रीमती मंजू मिश्रा, श्रीमती निशा मिश्रा, श्रीमती अल्पना बाजपेई एवं श्रीमती रजनी मिश्रा ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

साथ ही शिक्षणेत्तर कर्मचारियों श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव, श्री अभिनव मिश्रा, श्री छोटेलाल, श्री अजय कुमार मिश्र, श्री दिलीप कुमार, श्री पंकज त्रिवेदी, श्री विनोद कुमार यादव एवं श्री वकार अहमद ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Tags