गोयल पवेलियन में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

The 77th Republic Day was celebrated with great enthusiasm at the Goyal Pavilion.
 
इस अवसर पर गोयल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री महेश कुमार अग्रवाल (गोयल) ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में संस्थान की दूरदृष्टि, उद्देश्य तथा राष्ट्र के समग्र विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गोयल समूह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से निरंतर राष्ट्र निर्माण में योगदान देता रहेगा।  कार्यक्रम के दौरान डॉ. ऋषि अस्थाना ने वर्ष 2008 से गोयल ग्रुप की विकास यात्रा को साझा करते हुए संस्थान की उपलब्धियों एवं निरंतर प्रगति की जानकारी दी। वहीं डॉ. संतोष पांडेय एवं डॉ. आलोक जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की उन्नति में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा सामूहिक प्रयासों से ही राष्ट्र सशक्त बनता है।  समारोह के अंत में लगभग 15 फीट ऊँची विकसित की गई दुर्लभ कला प्रदर्शनी का अनावरण किया गया, जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं महात्मा गांधी की भव्य कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं। इसके पश्चात मिठाई वितरण किया गया तथा गणमान्य अतिथियों ने GITM कैंपस में आयोजित कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया।  समारोह देशभक्ति, प्रेरणा एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
लखनऊ।  नव विकसित गोयल पवेलियन में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, सांस्कृतिक गौरव तथा राष्ट्रीय विकास के प्रति प्रतिबद्धता की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

इस अवसर पर गोयल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री महेश कुमार अग्रवाल (गोयल) ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में संस्थान की दूरदृष्टि, उद्देश्य तथा राष्ट्र के समग्र विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गोयल समूह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से निरंतर राष्ट्र निर्माण में योगदान देता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. ऋषि अस्थाना ने वर्ष 2008 से गोयल ग्रुप की विकास यात्रा को साझा करते हुए संस्थान की उपलब्धियों एवं निरंतर प्रगति की जानकारी दी। वहीं डॉ. संतोष पांडेय एवं डॉ. आलोक जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की उन्नति में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा सामूहिक प्रयासों से ही राष्ट्र सशक्त बनता है।

समारोह के अंत में लगभग 15 फीट ऊँची विकसित की गई दुर्लभ कला प्रदर्शनी का अनावरण किया गया, जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं महात्मा गांधी की भव्य कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं। इसके पश्चात मिठाई वितरण किया गया तथा गणमान्य अतिथियों ने GITM कैंपस में आयोजित कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समारोह देशभक्ति, प्रेरणा एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Tags