विराम खंड-5 में बड़े धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

The 77th Republic Day was celebrated with great fanfare in Sector-5.
 
The 77th Republic Day was celebrated with great fanfare in Sector-5.

लखनऊ: गोमती नगर स्थित विराम खंड-5 उप समिति जनकल्याण द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विराम खंड-5 के आजाद चंद्रशेखर पार्क में समिति के अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह एवं स्थानीय निवासियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के उपरांत अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह, सचिव अरुण त्रिवेदी, विजय कुमार चोपड़ा, राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने राष्ट्रहित, संविधान की महत्ता तथा वंदे मातरम् के 150वें वर्ष की ऐतिहासिक विरासत पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने नागरिकों से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. भरत राज सिंह, राकेश जेटली, अरुण त्रिवेदी, उमेश तिवारी, विजय कुमार चोपड़ा, राकेश श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश अग्रवाल, दया शंकर तिवारी, नित्यानंद पाण्डेय, मनोज शर्मा, अतुल पंत, भदौरिया, प्रवीण मिश्र, राकेश निषाद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह राष्ट्रभक्ति के नारों और सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ संपन्न हुआ।

Tags