बाल निकुंज साइंस ओलंपियाड में 785 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

785 students participated in the Bal Nikunj Science Olympiad.
 
dtyr
लखनऊ डेस्क आर एल पाण्डेय। बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल, पलटन छावनी, अलीगंज के कॉलेज कैंपस में रविवार, 20 सितंबर 2026 को अंतर्शाखीय ‘बाल निकुंज साइंस ओलंपियाड प्रतियोगी परीक्षा-2026’ का आयोजन किया गया। सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक हुई परीक्षा में बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेस, लखनऊ की चार शाखाओं के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विज्ञान वर्ग के 785 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

परीक्षा कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा के दिशा-निर्देशन में आयोजित परीक्षा प्रधानाचार्य रश्मि शुक्ला एवं उपप्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। सभी शाखाओं के सीनियर इंचार्जों ने परीक्षा व्यवस्था एवं अनुशासन की निगरानी की।

tyu7t

परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी साझा कीं। बाल निकुंज इंटर कॉलेज गर्ल्स विंग की इंटरमीडिएट की छात्राओं आकृति, शिखा यादव और सबा आफरीन ने बताया कि प्रश्नपत्र थोड़ा कठिन था, लेकिन अच्छा रहा और उन्होंने निर्धारित समय में पूरा पेपर हल कर लिया। वहीं हाईस्कूल के छात्र मनीष यादव ने कहा कि प्रश्नपत्र बहुत सरल नहीं था, लेकिन अच्छा था और उन्होंने सभी प्रश्नों को पूरा कर लिया।

ui09ui

परीक्षा समाप्त होते ही उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू कर दी गई। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, शाम चार बजे तक परीक्षा परिणाम तैयार कर सुरक्षित कर लिया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों वर्गों में शीर्ष पांच स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 30 सितंबर 2026 को बाल निकुंज के प्रबंध निदेशक एच.एन. जायसवाल द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ओलंपियाड का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और तार्किक सोच को प्रोत्साहित करना है।

Tags