79वां स्वतंत्रता दिवस और प्रो. भीम सिंह की 84वीं जयंती धूमधाम से संपन्न
नई दिल्ली। निर्माण विहार में भीम ब्रिगेड ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जोली खोसला के नेतृत्व में 79वां स्वतंत्रता दिवस एवं शेर-ए-जम्मू-कश्मीर स्वर्गीय प्रोफेसर भीम सिंह की 84वीं जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में श्री खोसला ने भारत-पाक विभाजन और वर्तमान परिस्थितियों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आज भी हमें एकजुट होकर राष्ट्रविरोधी ताकतों का मुकाबला करना होगा। उन्होंने सभी को “स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ” के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सुखमनी सेवा ट्रस्ट के बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किए, वहीं सोलो एक्टर हितेश कुमार ने प्रो. भीम सिंह के जीवन संघर्ष का नाट्य रूपांतरण किया। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अधिवक्ता रोहित पांडे ने भीम सिंह जी द्वारा युवाओं को दिए गए अवसरों को याद किया।
कार्यक्रम में सुभाष गोयल, आचार्य महेश जैन, जितेंद्र सिंह बब्बर (प्रसिद्ध जादूगर), सोनू चंदेल, पत्रकार बृजेश व अरुण समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। तपस्या की मधुर आवाज़ और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। अंत में उपस्थित सभी राष्ट्रभक्तों ने प्रो. भीम सिंह के आदर्शों पर चलने और देश की एकता एवं अखंडता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
