चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
ध्वजारोहण के पश्चात छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान देशभक्ति के नारों और उत्साह से परिसर का वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन एवं प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर चेयरपर्सन श्रीमती रितु सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्राचार्या डॉ. अनुराधा त्रिपाठी ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, स्वतंत्रता के महत्व तथा देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर एनएसएस इकाई-1 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश चंद्रा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और पूरा परिसर देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्षों के साथ चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एवं नर्सिंग के विभिन्न पाठ्यक्रमों—नर्सिंग, मानविकी, बीएससी, बीकॉम तथा तीन वर्षीय एवं पाँच वर्षीय एलएलबी—के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
