कुम्हरावां इंटर कॉलेज में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

The 80th Independence Day was celebrated with great enthusiasm and joy at Kumharawan Inter College.
 
TYDRTY

लखनऊ। कुम्हरावां इंटर कॉलेज, कुम्हरावां में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम, हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रातःकाल तिरंगा लेकर स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रभक्ति के गीत गाते हुए प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी के दौरान विद्यार्थियों में देशप्रेम और उत्साह देखने को मिला।

प्रभातफेरी के बाद विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक डॉ. दिनेश कुमार एवं प्रधानाचार्य शिवेंद्र कुमार सिंह ने विद्यालय परिसर में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम सागर मिश्र तथा विद्यालय के लिए भूमि दान करने वाले राम प्यारे मिश्र की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके पश्चात सभी विद्यार्थी ध्वजारोहण स्थल पर अनुशासित ढंग से पंक्तिबद्ध हुए। प्रातः 8 बजे विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक डॉ. दिनेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया।

POUIO

देशभक्ति से सराबोर हुईं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. दिनेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक ब्रजेश ने किया।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। गीतों पर विद्यार्थियों के नृत्य ने कार्यक्रम में उत्साह और जोश भर दिया। शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

UIOPUI

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखकर विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक डॉ. दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण विद्यार्थियों में देशभक्ति का जुनून और समर्पण बेहद प्रभावशाली है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा और प्रस्तुति की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्राधिकृत नियंत्रक डॉ. दिनेश कुमार एवं प्रधानाचार्य शिवेंद्र कुमार सिंह द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

UPUIO

स्काउट-गाइड के अनुशासन की सराहना

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय के स्काउट एवं गाइड दल के अनुशासन और कार्यशैली की भी विशेष सराहना की गई। डॉ. दिनेश कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा किए गए निष्ठापूर्ण सहयोग की प्रशंसा की।

समारोह के समापन पर विद्यार्थियों को मिष्ठान के रूप में लड्डू वितरित किए गए। इसके बाद विद्यार्थी खुशी और उत्साह के साथ अपने घर रवाना हुए।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा कुछ विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और उत्सव का वातावरण बना रहा।

Tags