विराम खण्ड-5 में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
इस अवसर पर डॉ. भरत राज सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों को याद करने तथा राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मजबूत करने का दिन है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
समारोह में राकेश जैतली, अरविन्द त्रिवेदी, डॉ. आर.पी. शर्मा, धनंजय मोंघे, प्रवीण मिश्रा और मनोज शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखने के साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास में अपना योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह के दौरान वसंत पार्क का वातावरण देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओतप्रोत रहा।
कार्यक्रम में समिति के खण्ड प्रभारी राकेश जैतली, उपाध्यक्ष आर.एन. सिंह, उपाध्यक्ष विजय चोपड़ा, सचिव एवं अधिवक्ता नित्यानंद पाण्डेय, प्रचार सचिव मनोज शर्मा, आनंद प्रकाश, प्रवीण मिश्रा, डॉ. आर.पी. शर्मा, हरी सिंह, राकेश तिवारी, अरुण त्रिवेदी, प्रभात श्रीवास्तव, प्रतिभा शाही, सुनील निगम, के.एन. पाण्डेय, विकास मिश्र, सेवानिवृत्त आईएएस उमेश तिवारी, दिनेश पाण्डेय, एस.बी.एल. मेहरोत्रा, भगवान यादव, मनोज पाण्डेय, अरविन्द पंत, राज कमल, अतुल पंत और अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के समापन पर विराम खण्ड-5 जनकल्याण समिति ने सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समिति पदाधिकारियों ने राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।
