रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ का 89वां चार्टर दिवस एवं रोटरी इंटरनेशनल स्थापना दिवस समारोह आयोजित
लखनऊ। सेवा, समर्पण और सामाजिक प्रतिबद्धता की भावना के साथ रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ ने अपने 89वें चार्टर डे और रोटरी इंटरनेशनल के फाउंडेशन डे का भव्य आयोजन 14A, रोटरी मार्ग, निराला नगर स्थित रोटरी भवन में किया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एनडी रोटेरियन मंकेश्वर पांडेय अपनी धर्मपत्नी सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में पद्मश्री से सम्मानित प्रो. डॉ. रोटेरियन राजेंद्र प्रसाद को उनके सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रोटेरियन गणेश अग्रवाल ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी सचिव रोटेरियन विभोर अग्रवाल ने संभाली। अपने संबोधन में अध्यक्ष ने रोटरी के सेवा प्रकल्पों, समाज के प्रति दायित्व और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने के संकल्प को दोहराया।

समारोह के दौरान क्लब के पूर्व अध्यक्षों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक असिस्टेंट गवर्नर रो. प्रवीण कुमार मित्तल रहे, जिनके मार्गदर्शन में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पीडीजी सी.पी. अग्रवाल, पीपी दीपक एवं संगीता मरवाहा, पीपी अजय सक्सेना, पीपी वाई.के. गोयल, पीपी विनोद चन्द्रमणि, पीपी नरेश अग्रवाल, पीपी संगीता मित्तल, अनिल सिंघल, निर्मल, विनीता, अंजना सहित अन्य क्लब अध्यक्ष और सचिव मौजूद रहे। बड़ी संख्या में रोटेरियन्स एवं उनके जीवनसाथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और भी विशेष बना दिया। सेवा के संकल्प और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
